खेलबड़ी ख़बर

IND vs SL : भारत और श्रीलंका के बीच पहला वनडे, टॉस जीतकर श्रीलंका ने चुनी पहले बल्लेबाजी

IND vs SL : आज से भारत और श्रीलंका के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज की शुरुआत हो गई है। श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी। इंडिया टीम ने टी20 मैचों की सीरीज अपने नाम की। आज भारत और श्रीलंका के बीच तीन वनडे मैचों की शुरुआत हो गई। यह मैच प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जाएगा। मैच दोपहर 2 30 बजे खेला जाएगा। श्रीलंका टीम की बात करें तो चार प्रमुख तेज गेंदबाज चोटिल हैं। इसमें दुष्मंथा चमीरा, नवान तुषारा,मथीशा पथिराना दिलशान मदुशंका शामिल है। इस मैच में रोहित शर्मा और विराट कोहली खेलेंगे।

आपको बता दें कि यह मैच कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में होगा। अगर हम श्रीलंका की बात करें तो वनडे में चरित असलांका को कप्तानी मिली है। भारतीय टीम की बात करें तो भारत के पास श्रीलंका पर 100 वीं वनडे जीत दर्ज करने का अवसर है। अबतक दोनों टीमों के बीच 168 मैच खेले गए हैं। इसमें भारत पर आएं तो 99 मैच में जीत दर्ज की है, और 57 मैचों में श्रीलंका ने जीत हासिल की।

इंडिया की टीम

रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, केएल राहुल, वॉशिंगटन सुंदर, हर्षित राणा , रियान पराग, ऋषभ पंत, शिवम दुबे, मोहम्मद सिराज

श्रीलंका की टीम

पथुम निसांका, कुसल मेंडिस जेनिथ असलांका वानिंदुहसरंगा, महीश थीक्षाना, सदीरा समरविक्रमा, अविष्का फर्नांडो, चमिका करुणारत्ने कामिन्दु मेंडिस , निशान मदुष्का, अकिला धनंजय, जेनिथ लियानगे, चैरिथ असलांका, वानिंदु हसरंगा

लोक निर्माण मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ ने की राष्ट्रीय राजमार्गों के लिए भूमि अधिग्रहण की प्रगति की समीक्षा

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button