Nag Panchami 2024 Date: इस साल कब मनाया जाएगा नाग पंचमी, जानिए तिथि, महत्व और पूजा विधि

Nag Panchami 2024 Date: इस साल कब मनाया जाएगा नाग पंचमी, जानिए तिथि, महत्व और पूजा विधि
Nag Panchami 2024 Date: नागपंचमी हिंदू धर्म का एक महत्वपूर्ण त्योहार है जो सावन महीने में मनाया जाता है। इस दिन नाग देवता की पूजा की जाती है। मान्यता है कि इस दिन नाग देवता की पूजा करने से धन, समृद्धि और सुख-शांति मिलती है। हिंदू पंचांग के मुताबिक, हर साल सावन माह के शुक्ल पक्ष में आने वाली पंचमी तिथि पर नाग पंचमी का पर्व मनाया जाता है।
कब मनाया जाएगा नाग पंचमी ?
हिंदू पंचांग के मुताबिक, हर साल सावन माह के शुक्ल पक्ष में आने वाली पंचमी तिथि पर नाग पंचमी का पर्व मनाया जाता है। इस साल में नाग पंचमी का त्यौहार 9 अगस्त को मनाया जाएगा.
नागपंचमी का महत्व
नागपंचमी का धार्मिक महत्व बहुत अधिक है। मान्यता है कि नाग देवता भगवान शिव के गले में रहते हैं और वे बहुत ही शक्तिशाली होते हैं। नाग देवता को जल, दूध, दही और फूल चढ़ाए जाते हैं। नागपंचमी के दिन नाग देवता की पूजा करने से सांप के काटने से बचाव होता है।
नागपंचमी की पूजा विधि
सुबह जल्दी उठकर स्नान करें और साफ कपड़े पहनें।
एक साफ जगह पर नाग देवता की प्रतिमा या चित्र स्थापित करें।
नाग देवता को जल, दूध, दही और फूल चढ़ाएं.
धूप और दीप जलाएं।
नाग मंत्र का जाप करें।
नाग देवता से अपनी मनोकामनाएं मांगें।
नागपंचमी के दिन क्या करें और क्या न करें
नागपंचमी के दिन सांपों को मारना वर्जित है। इस दिन सांपों को दूध पिलाना शुभ माना जाता है। नागपंचमी के दिन घर के आसपास साफ-सफाई रखें। इस दिन भगवान शिव की भी पूजा की जाती है।
ये भी पढ़ें- Hair Serum: पाना चाहती हैं खुबसूरत और मजबूत बाल, इन आसान तरीकों से बनाएं हेयर सीरम
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप