Uttarakhand

Uttarakhand : सीएम पुष्कर सिंह धामी ने की समीक्षा बैठक, अधिकारियों को दिए दिशा – निर्देश

Uttarakhand : उत्तराखंड में शनिवार को टिहरी और अन्य जगहों पर भारी बारिश हुई। जिसकी वजह से 2 लोगों की जान चली गई। इसी पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बैठक की। साथ ही उन्होंने अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए हैं कि राहत शिवरों में रह लोगों की मदद करने के आदेश दिए। मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की। इसको देखते हुए आपदा प्रबंधन को सतर्क रहने को कहा गया है।

आपको बता दें कि सीएम पुष्कर सिंह धामी ने अधिकारियों के साथ बैठक की। साथ ही उन्होंने दिशा निर्देश जारी किए। उन्होंने राहत शिवरों में लोगों की मदद करने के आदेश दिए। मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की। इसको देखते हुए उन्होंने आपदा प्रबंधन को सतर्क रहने के आदेश दिए। दरअसल उत्तराखंड के कई इलाकों में भारी बारिश हो रही है। जिसकी वजह से भूस्खलन की घटनाएं सामने आ रही हैं। इसी को देखते हुए यह दिशा निर्देश जारी किए हैं। अगर शनिवार की बात करें तो टिहरी के तिनगढ़ गांव में भूस्खलन हुआ था। जिसकी वजह से 15 मकान मलबे में दब गए थे। पहले ही इन मकानों को खाली कराया गया था साथ ही मुख्यमंत्री ने डीएम को भी निर्देश दिए कि जो क्षेत्र प्रभावित हैं। उन क्षेत्रों के लोगों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाया जाए। भूस्खलन हो रहा है। जिसकी वजह से गांव के 50 से अधिक परिवारों को शिफ्ट किया गया है।

ये भी पढ़ें : Jaishankar: जापान में विदेश मंत्री ने महात्मा गांधी की प्रतिमा का किया अनावरण, एक्स पर पोस्ट कर कही ये बात

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button