राष्ट्रीय

Padma Award 2024: SC की पहली महिला जज दिवंगत फातिमा बीवी समेत इन हस्तियों को मिला पद्म विभूषण, राष्ट्रपति मुर्मू ने किया सम्मानित

Padma Award 2024: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने गुरूवार 9 मई को दिल्ली के राष्ट्रपति भवन में नागरिक अलंकरण समारोह के दौरान सुप्रीम कोर्ट की पहली महिला न्यायाधीश (दिवंगत) एम. फातिमा बीवी को पद्म भूषण से सम्मानित किया. इसके अलावा अभिनेत्री वैजयंतीमाला बाली और अभिनेता कोनिडेला चिरंजीवी को भी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया.

इन हस्तियों को पद्म विभूषण से किया गया सम्मानित

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू गरूवार 9 मई को दिल्ली के राष्ट्रपति भवन में नागरिक अलंकरण समारोह के दौरान सुप्रीम कोर्ट की पहली महिला न्यायाधीश (दिवंगत) एम. फातिमा बीवी को पद्म भूषण से सम्मानित किया. इसके साथ ही उन्होंने कला के अभिनेत्री वैजयंतीमाला बाली और अभिनेता कोनिडेला चिरंजीवी को कला के क्षेत्र में पद्म विभूषण पुरस्कार से सम्मानित किया, इसके अलावा उन्होंने होर्मूसजी एन. कामा को साहित्य एवं शिक्षा-पत्रकारिता के क्षेत्र में, और सत्यब्रत मुखर्जी को पद्म भूषण प्रदान सार्वजनिक मामलों के क्षेत्र में मरणोपरांत पद्म विभूषण पुरस्कार से सम्मानित किया.

https://twitter.com/AHindinews/status/1788558310137852025

इन हस्तियों को पद्मश्री से किया गया सम्मानित

वहीं आज राष्ट्रपति मुर्मू द्वारा अंडमान और निकोबार की किसान के. चेल्लाम्मल को कृषि के क्षेत्र में, खेल के क्षेत्र में जोशना चिनप्पा, हिंदुस्तानी शास्त्रीय गायक सोम दत्त बट्टू, कृषि के क्षेत्र में सत्यनारायण बेलेरी और कला के क्षेत्र में जॉर्डन लेप्चा को पद्मश्री से सम्मानित किया. 

ये भी पढ़ें- Weather Update: तपती गर्मी से इन राज्यों को मिलेगी राहत, दिल्ली में छाए रहेंगे बादल, पढ़ें IMD का ताजा अपडेट

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button