Biharराजनीतिराज्य

Bihar: अच्छे दिन का सपना दिखाकर सत्ता में आए, अब तक नहीं दिए 15-15 लाख- मुकेश सहनी


Mukesh Sehani in Gaya: विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) प्रमुख और बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ने सोमवार को गया में राजद के प्रत्याशी कुमार सर्वजीत के पक्ष में एक चुनावी सभा को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने भाजपा पर सियासी हमला बोला।

उन्होंने भाजपा नेता नरेंद्र मोदी की तुलना हिटलर से करते हुए कहा जिस तरह हिटलर वादा कर लोगों को बरगलाकर सत्ता में आए थे,  उसी तरह 2014 में नरेंद्र मोदी आए। अच्छे दिन का सपना दिखाकर सत्ता तक पहुंच गए। उस समय कहा गया था कि विदेशों में जमा काला धन वापस लाया जाएगा और सभी लोगों के खाते में 15- 15 लाख रुपए दिए जाएंगे। अब भी लोग उसी इंतजार में हैं। अब तक यह राशि नहीं आई।

सहनी ने कहा कि आज एनडीए सत्ता में आने के बाद संविधान बदलने की कोशिश हो रही है। हिंदू, मुस्लिम को लड़ाया जा रहा है। आज देश गलत हाथों में है। अब इसे हटाने के लिए आजादी की लड़ाई की तरह हमें संघर्ष करना पड़ेगा। नागपुर के इशारे पर यह काम किया जा रहा है। दो राज्यों के मुख्यमंत्री को जेल में डाल दिया गया है।

सहनी ने कहा कि आज गांव में लोग भूखे मर रहे हैं, उन्हें महीने में पांच किलो अनाज दिया जा रहा है, आखिर पांच किलो अनाज में एक परिवार का पेट कैसे भरेगा। सहनी ने कहा कि हमारी एक मांग है कि अगर दिल्ली और पश्चिम बंगाल में निषादों को आरक्षण है तो बिहार, झारखंड में क्यों नहीं? उन्होंने लोगों से सत्ता बदलने के लिए कुमार सर्वजीत के पक्ष में वोट देने की अपील करते हुए कहा कि सरकार बदलने से ही गरीबों का कल्याण होगा।

रिपोर्टः सुजीत श्रीवास्तव, ब्यूरोचीफ, बिहार

यह भी पढ़ें: आरजेडी के कार्यकाल में घर की चौखट से बाहर कदम नहीं रखती थीं महिलाएं- उमेश कुशवाहा

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरो को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button