MP की खजुराहो सीट से सपा प्रत्याशी मीरा यादव का पर्चा निरस्त होने पर गुस्से से तमतमाए अखिलेश यादव

Akhilesh Yadav

Akhilesh Yadav

Share

Akhilesh Yadav: मध्य प्रदेश के खजुराहो सीट से इंडिया गठबंधन की प्रत्याशी मीरा यादव का नामांकन निरस्त होने पर सपा गुस्से से लाल हो गई है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव की प्रतिक्रिया सामने आई है। अखिलेश यादव ने कहा कि सपा प्रत्याशी का नामांकन निरस्त करना सरेआम लोकतंत्र की हत्या है। उन्होंने मामले में न्यायिक जांच की मांग की है और इसे लोकतांत्रिक अपराध बताया है।

Akhilesh Yadav ने एक्स पर किया पोस्ट

अखिलेश यादव ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर पोस्ट कर कहा कि खजुराहो सीट से इंडिया गठबंधन की सपा प्रत्याशी मीरा यादव का नामांकन निरस्त करना सरेआम लोकतंत्र की हत्या है। कहा जा रहा है कि हस्ताक्षर नहीं थे तो फिर देखनेवाले अधिकारी ने फार्म लिया ही क्यों। ये सब बहाने हैं और हार चुकी भाजपा की हताशा। जो न्यायालय के कैमरे के सामने छल कर सकते हैं वो फार्म मिलने के बाद पीठ पीछे क्या-क्या साजिश रचते होंगे। 

भाजपा बात में ही नहीं काम में भी झूठी है और समस्त प्रशासनिक तंत्र को भ्रष्ट बनाने की दोषी भी। 

इस घटना की भी न्यायिक जांच हो, किसी का पर्चा निरस्त करना लोकतांत्रिक अपराध है।

नामांकन निरस्त होने की ये है वजह

सूत्रों के मुताबिक, नामांकन फॉर्म पर हस्ताक्षर नहीं होने और वोटर लिस्ट की प्रमाणित कॉपी नहीं होने के कारण पन्ना जिला निर्वाचन अधिकारी सुरेश कुमार ने नामांकन निरस्त किया है। हालांकि इसकी अभी अधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। बता दें खजुराहो लोकसभा सीट कांग्रेस ने सपा के लिए छोड़ी थी। मीरा यादव का मुकाबला बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा से होना है।  

1 अप्रैल को सपा ने दिया था टिकट

समाजवादी पार्टी ने 1 अप्रैल को खजुराहो लोकसभा सीट के प्रत्याशी में बदलाव किया था। पहले सपा ने मनोज यादव को उम्मीदवार बनाया था लेकिन 2 दिन के अंदर ही सपा ने मनोज यादव की जगह पूर्व विधायक मीरा दीपक यादव को टिकट दे दिया। वहीं मनोज यादव को प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया।

कौन हैं मीरा यादव? 

मीरा यादव निवाड़ी की पूर्व विधायक हैं। उनके पति दीप नारायण सिंह यादव भी एमपी में सपा के प्रदेश अध्यक्ष रहे चुके हैं। वह 2007 से 2017 तक यूपी के झांसी जिले की गरौठा विधानसभा क्षेत्र से विधायक रह चुके हैं।

ये भी पढ़ें:- MP Election: I.N.D.I. गठबंधन को बड़ा झटका, मीरा यादव का नामांकन निरस्त, ये है वजह ?  

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरो को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप