Uttar Pradeshराज्य

UP: डीजे पर डांस कर रहे युवक को अज्ञात बदमाशो ने मारी गोली, क्षेत्र में हड़कंप

UP: उत्तर प्रदेश के अलीगढ में होली पर डीजे पर डांस कर रहे युवक को अज्ञात बदमाशो ने गोली मार दी है। डीजे पर डांस कर रहे युवक को गोली लगने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है।

घटना के बाद स्थानीय लोगो ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। युवक का प्राथमिक उपचार देने के बाद स्थिति गंभीर होने पर डॉक्टरों की टीम ने जेएन मेडिकल रेफर कर दिया है।

पूरा मामला थाना बन्ना देवी इलाके के खैर रोड स्थित मनोहर वाटिका का बताया जा रहा है। पूरी घटना की जांच में जुटी पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालने में लगी हुई है।

यह भी पढ़ें: http://Holi 2024: अखिलेश यादव ने दी होली की शुभकामनाएं, बोले- जनता के फैसले के सामने तानाशाह टिक नहीं सकता

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरो को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए। हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button