बड़ी ख़बरराजनीतिराष्ट्रीय

Lok Sabha Election: आप-कांग्रेस के बीच 4 राज्यों में गठबंधन, जानें कितनी सीटों पर कौन लड़ेगा चुनाव ?

Lok Sabha Election: लोकसभा चुनाव से पहले आखिरकार आम आदमी पार्टी और कांग्रेस  के बीच सीटों को लेकर सहमति बन गई है। शनिवार (24 फरवरी) को दोनों दलों ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इसकी घोषणा की है। बता दें कि दोनों पार्टियां कुल 4 राज्यों में मिलकर चुनाव लड़ने जा रही हैं। जिन 4 राज्यों में दोनों दल मिलकर चुनाव लड़ेंगे वो हैं दिल्ली, गुजरात, हरियाणा और गोवा।

Lok Sabha Election: दिल्ली में 4 सीटों पर आप का कब्जा

दिल्ली लोकसभा में कुल 7 सीटें हैं। इन 7 सीटों में से AAP 4 पर चुनाव लड़ेगी। जिन 4 सीटों पर आप चुनाव लड़ेगी वो हैं नई दिल्ली, पश्चिमी दिल्ली, दक्षिणी दिल्ली और पूर्वी दिल्ली। वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस कुल 3 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। ये 3 सीटें हैं – चांदनी चौक, उत्तर पूर्व और उत्तर पश्चिम।

https://twitter.com/AHindinews/status/1761273295960203662

Lok Sabha Election: हरियाणा में 9 सीटों पर कांग्रेस उतारेगी प्रत्याशी

हरियाणा में कुल 10 लोकसभा सीटें हैं। कांग्रेस महासचिव और सांसद मुकुल वासनिक ने जानकारी देते हुए कहा कि, “हरियाणा में 10 लोकसभा सीटें हैं। कांग्रेस 9 सीट पर चुनाव लड़ेगी, 1 सीट-कुरुक्षेत्र पर AAP के उम्मीदवार होंगे।” मुकुल वासनिक ने बताया कि, “चंडीगढ़ पर लंबी चर्चा के बाद अंत में यह निर्णय लिया गया कि कांग्रेस का उम्मीदवार वहां से चुनाव लड़ेगा।”

ये भी पढ़ें- West Bengal: ‘बीजेपी को हराना पहला मकसद है’, सीट शेयरिंग पर बोले जयराम रमेश

गोवा में कांग्रेस का ‘हाथ’

गोवा में लोकसभा की 2 सीटें हैं। लेकिन आम आदमी पार्टी ने दोनों सीटें कांग्रेस को दे दी हैं। इसके पीछे क.स लगाए जा रहे हैं कि आप ने ऐसा इसलिए किया ताकि उन्हें हरियाणा में सीट मिल सके।

गुजरात के चुनावी मैदान में कांग्रेस के 24 प्रत्याशी

गुजरात में 26 लोकसभा सीटें हैं। इन में से कांग्रेस 24 पर चुनाव लड़ेगी। वहीं बची हुए 2 सीटों – भरूच और भावनगर पर AAP के उम्मीदवार चुनाव लड़ेंगे।

https://twitter.com/AHindinews/status/1761274343026266538

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरो को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button