Delhi NCR

Delhi Fire: दिल्ली में पेंट फैक्ट्री में लगी भीषण आग, 11 लोगों की मौत, 4 घायल

Delhi Fire: 15 फरवरी को दिल्ली के अलीपुर में दयाल मार्केट में एक पेंट फैक्ट्री में आग लग गई। रात तक हादसे में सात लोगों की मौत की खबर आई। शुक्रवार सुबह नौ मृतकों की संख्या बढ़कर ग्यारह हो गई। राजा हरिश्चंद्र अस्पताल में चार लोग घायल हैं।

22 फायर ब्रिगेड गाड़ियां आग लगने की सूचना मिलने पर घटनास्थल पर पहुंचीं। यह घटना शाम लगभग 5:30 बजे हुई है। रात 9 बजे आग बुझाई गई।

पुलिस ने बताया कि धमाके के बाद फैक्ट्री में आग लगी। तेज आग ने आसपास के कुछ घरों को भी नुकसान पहुंचा। अधिकारियों का मानना है कि ब्लास्ट फैक्ट्री में रखे केमिकल से हुआ था।

Delhi Fire: 11 जले हुए शव मिल गए

फैक्ट्री को सोनीपत के अखिल जैन पुत्र अशोक जैन ने संचालित किया।NDF ने अग्निशमन विभाग के साथ मौके पर पहुंचकर जली हुई इमारतों की जांच की। कुल ग्यारह जले हुए शव पेंट फैक्ट्री से बरामद किए गए हैं, जिनमें दस पुरुष और एक महिला शामिल हैं। शवों को बीजेआरएम अस्पताल में सुरक्षित रखा जा रहा है और मृतकों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। इस मामले को थाना अलीपुर में दर्ज कर जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें: Rewari AIIMS: PM मोदी आज जाएंगे हरियाणा, देश के 22वें AIIMS का करेंगे शिलान्यास

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरो को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button