Delhi NCRHaryana

Chandigarh: किसानों के दिल्ली कूच पर सीएम मनोहर लाल का बयान- ‘जाना क्यों हैं स्पष्ट…’

Chandigarh: किसान आंदोलन आज भी जारी है दिल्ली के सभी बोर्डर पर भारी सुरक्षाबल मौजूद है। किसानों और पुलिस के बीच झड़प भी जारी है। अब इस पर हरियाणा के सीएम मनोहर लाल का बयान आया है। सीएम मनोहर ने कहा किसानों  के तरीके से आपत्ति है। वे लोकतात्रिंक तरीके से अपनी बात रखें। ट्रैक्टर खेती के लिए है, ट्रांसपोर्ट के लिए नहीं। बातचीत से समाधान निकलेगा। दिल्ली जाना सबका लोकतांत्रिक अधिकार है लेकिन जाने से पहले मोटिव होना चाहिए।

Chandigarh: ‘बॉर्डर सील होने से लोग परेशान होते हैं- मनोहर

सीएम ने कहा कि पिछले साल किसान आंदोलन में क्या हुआ था सबने देखा।  किसानों ने पहले भी आंदोलन किया था लेकिन इससे आम लोगों को परेशानी होती है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने पंजाब सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि उनका  पंजाब का अनुभव अभी नया-नया है। हरियाणा जैसी परेशानी झेलेंगे, तब समझ आएगा। बॉर्डर सील होने से लोग परेशान होते हैं। सीएम बोले हमारा किसान संतुष्ट है, पंजाब को देखना चाहिए। पंजाब के किसानों की समस्याओं का हल पंजाब को ही निकालना है। पंजाब के किसानों से मुख्यमंत्री ने अपील की कि वे  अपनी समस्या पंजाब सरकार के सामने रखें। पंजाब सरकार किसानों की समस्याओं को ठीक से सुने। हरियाणा सरकार भी किसानों को भावांतर भरपाई दे रही है।

यह भी पढ़ें:-Fatehpur: किराना व्यापारी के यहां चोरों ने बोला धावा, चोरी कर चोर हुए फरार

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए।”

Related Articles

Back to top button