Delhi NCRराष्ट्रीय

Delhi-NCR: दिल्ली में हुआ राष्ट्रमंडल अटॉर्नी और सॉलिसिटर जनरल सम्मेलन, राष्ट्रपति और गृह मंत्री हुए शामिल

Delhi-NCR: दिल्ली विज्ञान भवन में आज (4 फरवरी) राष्ट्रमंडल अटॉर्नी और सॉलिसिटर जनरल सम्मेलन हुआ। इस सम्मेलन में गृह मंत्री अमित शाह और राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। इसके बाद गृह मंत्री ने वहां मौजूद लोगों को संबोधित किया। उन्होंने क्या कहा आइए जानते हैं।

https://twitter.com/i/status/1754097560577585527

Delhi-NCR: न्यायपालिका को भी बदलना होगा

गृह मंत्री अमित शाह ने संबोधन के दौरान कहा कि, ‘आज जिस तरह से परिदृश्य बदल रहा है, मेरा मानना है कि न्यायपालिका को भी बदलना होगा। सीमा पार चुनौतियों को देखते हुए न्याय की पूरी प्रक्रिया में प्रौद्योगिकी का उपयोग अपनाना होगा।‘ उन्होंने कहा कि न्यायपालिका में प्रौद्योगिकी के उपयोग से व्यवस्था में सरलता आयेगी।

Delhi-NCR: भारत की आपराधिक न्याय प्रणाली होगी सबसे बेहतर

गृह मंत्री अमित शाह ने केंद्र सरकार द्वारा लाए गए 3 नए कानून पर भी चर्चा की। उन्होंने कहा कि, ‘हम 19वीं सदी के कानूनों से 21वीं सदी में न्याय नहीं दे सकते। अब ये जो तीन कानून सॉलिसिटर जनरल और कानून मंत्री ने बताए, मैं ये कहना चाहूंगा कि इन तीनों कानूनों के पूरी तरह लागू होने के बाद भारत की आपराधिक न्याय प्रणाली दुनिया की सबसे आधुनिक आपराधिक न्याय प्रणाली बन जाएगी।’

न्याय व्यवस्था को 3A बनाना बेहद जरूरी

गृह मंत्री ने कहा कि आज के समय में पूरी न्याय व्यवस्था को तीन ए यानी एक्सेसिबल, अफोर्डेबल ओर अनकाउंटेबल यानि किफायती और जवाबदेह बनाना बहुत जरूरी है और इन तीनों के लिए हमें टेक्नोलॉजी का ज्यादा से ज्यादा इस्तेमाल करना चाहिए। मेरा मानना ​​है कि इससे काफी सरलता आएगी।

ये भी पढ़ें- Himachal Lok Sabha Election: ‘मिशन 24’ के लिए बीजेपी तैयार, जेपी नड्डा ने बैठक कर नेताओं को दिया चुनावी मंत्र

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरो को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button