
इन दिनों आपने प्रभु श्रीराम की चर्चा खूब सुनी होगी। हाल ही में अयोध्या राम मंदिर में राम लला की प्राण प्रतिष्ठा हुई। ऐसे में पूरे देश में राम लहर देखी गई। भारी मात्रा में लोग रामलला के दर्शन करने के लिए अयोध्या पहुंच रहें हैं। पूरा देश राममय हो गया है। इसी बीच पुणे के सावित्रीबाई फुले विश्वविद्यालय से एक हैरान कर देनी वाली तस्वीर सामने आई है। जहां एक नाटक में भगवान राम और सीता माता का मजाक उड़ाते दिख रहे है।
बता दें, इस नाटक में माता सीता को सिगरेट पीते हुए और राम जी को लाइटर जलाते हुए दिखाया गया है। इतना ही नहीं इस नाटक में भद्दे डायलॉग भी बोलते हुए दर्शाया गया है। माता सीता की भूमिका निभा रहा पुरुष को स्मोकिंग करते दिखाया गया है। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसके बाद से लोगों में भार गुस्सा देखा गया। पुलिस ने इस पूरे मामले में 6 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।
यह भी पढ़ें:-Delhi: Atishi के घर पहुंची Crime Branch की टीम, विधायकों के खरीद-फरोख्त मामले में देगी नोटिस
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरो को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए.हिन्दी ख़बर ऐप