Bihar

Bihar: नीतीश कुमार पर जयराम रमेश का तंज, बोले- ‘वे अपना मफलर राजभवन में भुले तब…’

Bihar: रविवार को बिहार में सत्ता परिवर्तन हुआ। नीतीश कुमार ने 9वीं बार बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। रविवार सुबह 11 बजे तक नीतीश कुमार महागठबंधन की सरकार में मुख्यमंत्री थे और शाम 5 बजे तक एनडीए की सरकार में सीएम बन गए। सीएम के साथ राज्य में भाजपा से दो डिप्टी सीएम भी बनाए गए। साथ मंत्रियों ने भी शपथ ली। बिहार में सत्ता परिवर्तन के बाद इंडिया गठबंधन के कई नेताओं की ओर से बयान आए।

Bihar: जयराम रमेश का नीतीश में निशाना

नीतीश कुमार के पाला पलटने के बाद आरजेडी और कांग्रेस नीतीश कुमार पर लगातार हमलावर है। इसी क्रम में कांग्रेस पार्टी के महासचिव जयराम रमेश ने नीतीश कुमार पर तंज कसा है। उन्होंने बार-बार इस्तीफा देकर शपथ लेने पर नीतीश कुमार पर हमला किया है। जयराम रमेश ने ट्वीट करते हुए कहा, “शपथ लेने के बाद नीतीश कुमार जी अपना मफलर राज भवन में भूल गये। आधे रास्ते से वापिस लौटकर लेने आए तो राज्यपाल जी चौंक गए कि इस बार तो 15 मिनट भी नहीं हुए।”

‘नीतीश कुमार के इंडिया गठबंधन छोड़कर जाने की आशंका पहले से ही थी’- खरगे

वहीं इससे पहले कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा था कि नीतीश कुमार के इंडिया गठबंधन छोड़कर जाने की आशंका पहले से ही थी। खरगे ने रविवार को मीडिया से बात करते हुए कहा, “देश में ‘आया राम-गया राम’ जैसे कई लोग हैं। पहले वो और हम मिलकर लड़ रहे थे। जब मैंने लालू जी और तेजश्वी जी से बात की तो उन्होंने भी कहा कि नीतीश जा रहे हैं। अगर वह रुकना चाहते तो रुक जाते लेकिन वह जाना चाहते है। इसलिए ये बात हमें पहले से ही पता थी, लेकिन इंडिया गठबंधन को बरकरार रखने के लिए हमने कुछ नहीं कहा। अगर हम कुछ गलत कहेंगे तो गलत संदेश जाएगा। इसकी जानकारी हमें लालू प्रसाद यादव और तेजश्वी यादव ने पहले ही दे दी थी। आज वह सच हो गया।”

यह भी पढ़ें:Bihar Politics: संजय राउत का नीतीश पर तंज, बोले- पलटू राम सर्कस बनाएं नीतीश

Related Articles

Back to top button