Ram Mandir: राममय हुए केशव महाराज, प्राण प्रतिष्ठा से पहले दी शुभकामनाएं

Ram Mandir keshav maharaj wishes hindu community before pran pratishtha consecration news in hindi
Share

Ram Mandir:

दक्षिण अफ्रिका के ऑल राउंडर खिलाड़ी केशव महाराज अपने सोशल मीडिया पर कई बार भक्ति में तल्लीन होते हुए अपनी वीडियो को अकसर अपने फॉलोवर्स के साथ साझा करते दिखाई देते हैं। एक बार फिर उनका यह भक्ती रुप में सोशल मीडिया पर दिखाई दिया है। खिलड़ी ने राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा से पहले इस खिलाड़ी ने अपनी शुभकामनाएं भेजी है।

यह स्टार क्रिकेटर रहेंगे मौजूद

आपको बता दें कि 22 जनवरी(Ram Mandir) को इस कार्यक्रम में कई बड़ी-बड़ी हस्तियों को आमंत्रित किया गया है। इस क्रम में समारोह में शामिल होने के लिए

चिन तेंदुलकर, रोहित शर्मा, विराट कोहली, एमएस धोनी, हरभजन सिंह, रविचंद्रन अश्विन, अनिल कुंबले और हरमनप्रीत कौर सहित कई क्रिकेटरों को आमंत्रित किया गया है।

वहीं क्रिकेटर केशव महाराज ने सोशल मीडिया पर राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के लिए वीडियो को पोस्ट करते लोगों से शांति और ज्ञान की अपील की है।

वीडियो में दी लोगों को शुभकामनाएं

इस वीडियो में देखा जा सकता है कि केशव लोगों को शुभकामनाएं दी हैं। खिलाड़ी ने वीडियो पोस्ट करते हुए कहा कि ‘सभी को नमस्ते। मैं कल अयोध्या में राम मंदिर के उद्घाटन के लिए दक्षिण अफ्रीका में अपने भारतीय समुदाय को शुभकामनाएं देना चाहता हूं। सभी के लिए शांति, सद्भाव और आध्यात्मिक ज्ञान हो। जय श्री राम।’

कुछ ही समय का इंतजार और

भारत देश से लेकर विदेश तक 22 जनवरी का इंतजार बेसब्री से किया जा रहा है। वहीं अब कुछ ही समय का इंतजार आप सभी को और करना होगा। जिसके बाद प्राण प्रतिष्ठा समारोह काफी धूम-धमा से मनाया जाने वाला है। इस क्रम में तैयारियां भी जोरों शोरों पर हैं। राज्य भर को फूलों से सुसज्जित किया गया है। जानकारी के लिए बता दें कि यह समारोह दोपहर 12.20 पर शुरु होने वाला है। इसी के साथ 1 बजे तक समारोह चलने वाला है।

यह भी पढ़े: Ind Vs Eng: टेस्ट सीरीज से पहले इंग्लैंड को बड़ा झटका, टीम से बाहर हुआ यह खिलाड़ी

Follow Us On: https://twitter.com/HindiKhabar