Uttar Pradeshराष्ट्रीय

Ram Mandir Ayodhya: अयोध्या पहुंचा 400 किलो का ताला, सामने आया वीडियो

Ram Mandir Ayodhya:  22 जनवरी को होने वाली रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के लिए सारा देश उत्सुक है। सभी रामलला के आगमन का बेसबरी से इंतजार कर रहे हैं। हर रोज देश के कोने कोने से रामलला के लिए उपहार भेजे जा रहे हैं। इसी क्रम में आज (20 जनवरी) सुबह 400 किलो का ताला अयोध्या पहुंचा।

Ram Mandir Ayodhya: अलीगढ़ में बना है ये अनोखा ताला

बता दें कि 400 किलो के इस ताले के साथ 30 किलो की चाबी भी लगी है। इसे उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में बनाया गया है। इसे बनाने में करीब 6 महीने का वक्त लगा है। इस ताले को विश्व का सबसे बड़ा ताला बताया जा रहा है।

https://twitter.com/i/status/1748578580689219653

ताले को सत्यप्रकाश शर्मा की पत्नी रुक्मणि देवी एवं बेटे महेश चंद ने बनाया है। राम मंदिर के दर्शन को आने वाले लोग इस ताले को अलीगढ़ के प्रतीक चिन्ह के रूप में जानेंगे। व्यावसायिक दृष्टि से ताला कारोबारियों का मनोबल भी बढ़ेगा। इसे अयोध्या में स्थापित किया जाएगा। ताले के अयोध्या पहुंचते ही भारी संख्या में भक्तों की भीड़ उमड़ आई। लोग ताले के साथ फोटो खिंचवाते भी नजर आए हैं।

Ram Mandir Ayodhya: सड़कों पर बनाई जा रही रंगोली

प्रभु राम के आगमन से पहले अयोध्या की सड़कों को सजाया जा रहा है। सड़कों के किनारे पर लोग रंगोली बना रहे हैं। दिवाली की तर्ज पर ही पूरी अय़ोध्या नगरी को सजाया जा रहा है।

https://twitter.com/i/status/1748582932967567410

रेत से बनाई प्रभु राम की कलाकृति

अयोध्या में लता चौक पर प्राण प्रतिष्ठा समारोह से पहले रेत से कलाकारी दिखाई गई। कलाकार ने भगवान राम, भगवान हनुमान की रेत से कलाकृति बनाई। यही नहीं, कलाकार ने पीएम नरेंद्र मोदी और यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ की भी कलाकृति बनाई।

https://twitter.com/i/status/1748553436118098093

ओडिशा में बनाया जा रहा मिट्टी का दीपक

बता दें कि सिर्फ अयोध्या ही नहीं देश के दूसरे राज्यों में भी तैयारियां जोरों पर हैं। ओडिशा के भद्रक में बड़े आकार की मिट्टी का दीपक जलाया जाएगा। इसे बनाने का काम अभी भी जारी है। प्राण प्रतिष्ठा के दिन इसी में दीप प्रज्जवलित किया जाएगा।

https://twitter.com/i/status/1748583796608274609

ये भी पढ़ें- Ayodhya Security: 22 जनवरी के बाद अयोध्या में बाहरी लोगों की NO ENTRY,तैनात हुई बुलेटप्रूफ गाड़ियां

Follow Us On: https://twitter.com/HindiKhabar

Related Articles

Back to top button