Divya Pahuja Death: मौत के 11 दिन बाद हरियाणा के टोहाना नहर से बरामद हुआ दिव्या पाहुजा का शव
Divya Pahuja Death: गुरुग्राम में 2 जनवरी को मॉडल और गैंगस्टर संदीप गाडोली की गर्लफ्रेंड दिव्या पाहुजा की हत्या हुई थी। जिसके 11 दिन बाद पाहुजा का शव हरियाणा के फतेहाबाद जिले के टोहाना में एक नहर में मिला है। पीठ पर बने टेटू से दिव्या पाहुजा की बहन नैना पाहुजा ने शव की पहचान कर ली है। गुरुग्राम के डीसीपी क्राइम विजय कुमार ने इसकी पुष्टि की है।
दिव्या का शव फतेहाबाद के टोहाना में मिला है। बलबीर और उसके साथी ने दो जनवरी की रात को दिव्या का शव भाखड़ा नहर में फेंक दिया था। जहां से बहता हुआ यह 11 दिन बाद टोहाना में आ गया, जहां से इसे बरामद किया गया है। आपको बता दें पुलिस शव का डीएनए भी करा सकती है।
यह भी पढ़ें:Vande Bharat Food: वंदे भारत एक्सप्रेस में खराब खाना मिलने पर बिफरे पैसेंजर्स, IRCTC ने लिया एक्शन
Follow Us On Twitter- https://twitter.com/HindiKhabar