खेलविदेश

Franz Beckenbauer: नहीं रहे जर्मन फुटबॉलर फ्रांज, 78 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

Franz Beckenbauer: जर्मनी के खेल जगत में आज (9 जनवरी) शोक का माहौल है। जर्मनी के पूर्व स्टार फुटबॉलर फ्रांज बेकनबाउर का 78 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया है। फ्रांज ने अपनी कप्तानी के दौरान जर्मनी को विश्व कप जीताने में सफलता प्राप्त की थी। फ्रांज के निधन से जर्मन फुटबॉल की दुनिया एक बड़ी क्षति का सामना कर रही है।

फ्रांज बेकनबाउर ने काफी लंबे समय तक जर्मनी के लिए फुटबॉल खेला था। फ्रांज बेकनबाउर के निधन की खबर जर्मनी की न्यूज एजेंसी DPA ने दी है। उनके परिवारवालों ने इस दुख की घड़ी में शांति से शोक मनाने की अपील की है।

1974 में जीता था विश्व कप

Franz Beckenbauer: फ्रांज बेकनबाउर ने 19 सालों के शानदार करियर में कई पारी खेली। 1974 में जब जर्मनी विश्न कप का खिताब जीता तो उस वक्त बेकनबाउर ही टीम के कप्तान थे। 1960 और 70 के दशक में फ्रांज बेकनबाउर जर्मनी के काफी शानदार फुटबॉलर हुआ करते थे। बेकनबाउर ने 2006 फीफा विश्व कप की मेजबानी के लिए जर्मनी की सफल बोली का भी नेतृत्व किया। बेकनबाउर को फुटबॉल के इतिहास में सबसे महान खिलाड़ियों में से एक माना जाता है। वे कप्तानी और प्रबंधन दोनों करने वाला एकमात्र व्यक्ति थे। उन्हे फुटबॉल की दुनिया का ‘सम्राट’ भी कहा जाता है।

लगातार 3 बार जीते थे यूरोपीय कप

फ्रांज बेकनबाउर की बायर्न म्यूनिख टीम ने तीन यूरोपीय कप और तीन बुंडेसलीगा खिताब जीतकर इतिहास रचा था। उन्होंने दो बार यूरोपीय फुटबॉलर का खिताब भी अपने नाम किया था। जब वह जर्मनी टीम के कोच थे, तो उनकी कोचिंग से टीम 1986 के विश्व कप में फाइनल तक पहुंची थी, हालांकि फाइनल में जर्मनी ने अर्जेंटीना के खिलाफ हार का सामना किया। फ्रांज बेकनबाउर को एक महान खिलाड़ी और कोच के रूप में जाता था।

खंडहरों में हुआ था जन्म

फ्रांज बेकनबाउर का जन्म द्वितीय विश्व युद्ध के बाद खंडहरों में हुआ था। वो अपने माता-पिता के दूसरे बेटे थे। उनके पिता एक डाक कर्माचरी थे। उनके पिता की नाराजगी के बावजूद उन्होंने फुटबॉल खेला और इसी में अपनी करियार बनाया था।

Related Articles

Back to top button