Other States

Maharashtra: छत्रपति संभाजीनगर की ग्लव्स फैक्ट्री में आग, झुलसने से 6 लोगों की मौत

शनिवार 30 दिसंबर देर रात करीब 1 बजे, महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर के वालुज MIDC में एक हैंड ग्लव्स बनाने वाली फैक्ट्री में आग लग गई। घटना में छह लोग मारे गए। कई घंटों की कड़ी मेहनत के बाद आग को नियंत्रित किया गया।

फायर ब्रिगेड के अधिकारी मोहन मुंगसे ने बताया कि फोन पर सूचना रात में 2:15 बजे मिली। हम वहाँ पहुंचे तो पूरी फैक्ट्री में आग लगी हुई थी। स्थानीय लोगों ने बताया कि अंदर छह लोग फंसे हुए थे। सभी मरे हुए हैं।

फैक्ट्री में काम करने वाले कर्मचारी ने बताया कि आग लगने पर उद्योग बंद था। फैक्ट्री में १०-१५ कर्मचारी सो रहे थे। आग लगने के बाद कुछ कामगार बाहर निकलने में सफल रहे।

आग लगने के बाद पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। आग की लपटें देखकर फायर ब्रिगेड को तुरंत फोन किया गया। आग लगने के कारण अभी भी अज्ञात हैं।

ये भी पढ़ें: PM मोदी के आज ‘मन की बात’ का 108वां एपिसोड, फिट इंडिया टॉपिक पर चर्चा होगी

Related Articles

Back to top button