बड़ी ख़बरराजनीतिराष्ट्रीय

चुनावी तैयारियों को लेकर चार राज्यों के नेताओं के साथ कांग्रेस नेतृत्व का मंथन, सीट बंटवारे पर हुई चर्चा

New Delhi : कांग्रेस नेतृत्व ने आगामी लोकसभा चुनाव की रणनीति पर चर्चा के लिए बिहार, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और पंजाब के पार्टी नेताओं के साथ कई बैठकें की। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, कांग्रेस के पूर्व प्रमुख राहुल गांधी, महासचिव (संगठन) केसी वेणुगोपाल और अन्य केंद्रीय नेताओं ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के प्रतिनिधिमंडलों से मुलाकात की।

बिहार इकाई के लगभग 40 नेता हुए शामिल

कांग्रेस मुख्यालय में हुई बैठक में बिहार प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह, बिहार के प्रभारी मोहन प्रकाश ने बिहार में संगठन की स्थिति, चुनाव तैयारियों और सीट बंटवारे को लेकर केंद्रीय नेतृत्व के साथ चर्चा की। बैठक में बिहार इकाई के लगभग 40 नेता शामिल हुए। बैठक के बाद बिहार कांग्रेस प्रमुख ने कहा कि राजद-जदयू-कांग्रेस-वाम दल मिलकर लोकसभा चुनाव लड़ेंगे। हमने लोकसभा चुनाव की तैयारियों पर विस्तृत चर्चा की। सीट बंटवारे पर फैसला 29 दिसंबर को होने वाली कांग्रेस की गठबंधन समिति की बैठक में लिया जाएगा। साल 2019 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस 9 सीटों पर लड़ी थी।

कांग्रेस कितनी सीटों पर लड़ेगी?

यह पूछे जाने पर कि कांग्रेस कितनी सीटों पर लड़ेगी, अखिलेश प्रसाद सिंह ने कहा, एक या दो सीटें कम या अधिक हो सकती हैं यह कोई समस्या नहीं है। पिछली बार हम राजद और वाम दलों के साथ गठबंधन में लड़े थे, इस बार जदयू भी इसमें है। बिहार की महागठबंधन की सरकार में कांग्रेस शामिल है। महागठबंधन के सभी घटक राजद, जदयू, कांग्रेस और वाम दल राष्ट्रीय स्तर पर बने विपक्षी गठबंधन आईएनडीआईए का हिस्सा हैं। पार्टी आलाकमान ने जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के नेताओं के साथ भी बैठक की। कांग्रेस के जम्मू-कश्मीर प्रभारी भरत सोलंकी ने कहा कि बैठक में केंद्र शासित प्रदेश में पार्टी को मजबूत करने के तरीकों और आगामी लोकसभा चुनावों के साथ-साथ विधानसभा चुनावों की रणनीति पर चर्चा की।

यह भी पढ़ें – Ram Mandir Inauguration: 22 जनवरी को अयोध्या नहीं जाएंगी ममता बनर्जी, TMC ने भी किया राम मंदिर उद्धाटन कार्यक्रम से किनारा

Related Articles

Back to top button