
India-Iran Free Visa Travel: अब भारत के लोग एक और देश में बिना वीजा के फ्री में घुम सकते हैं। जोकि भारतीयों के लिए बहुत बड़ी ख़बर है। बता दें कि अब भारतीय सिर्फ अपने पासपोर्ट से ही एक और देश में घूम सकते हैं। इसके लिए उन्हें वीजा की आवश्यकता नहीं पड़ेगी।
ईरान ने खत्म की 33 देशों की वीजा आवश्यकता
गौरतलब है कि ईरान ने भारत समेत 33 देशों के लिए वीजा की आवश्यकता को खत्म कर दिया है। इसका मतलब 33 देशों के लोग बिना वीजा के ही ईरान जा सकेंगे। इससे भारतीयों को ईरान की सांस्कृतिक विरासत और पर्यटन को समझने का मौका मिलेगा। वहीं इसे लेकर ईरान के कल्चर हेरिटेज मंत्री इजातुल्ला जर्गामी ने कहा कि सरकार की ओर से यह फैसला दुनियाभर के पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए लिया गया है।
थाईलैंड में भी हैं भारत के लिए फ्री वीजा का ऐलान
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इससे पहले थाईलैंड ने भी भारत के लिए फ्री वीजा की घोषणा की थी। थाईलैंड के पीएम स्रेता थाविसिन ने कहा था कि एक नवंबर से भारतीय बिना वीजा के थाईलैंड में घूम सकते हैं। इसी के साथ थाईलैंड ने भारत के साथ ताईवान को भी फ्री वीजा एंट्री की सुविधा दी है।
ये भी पढ़ें : https://hindikhabar.com/tech/lava-yuva-3-pro-specification-this-cheap-phone-of-lava-launched-for-rs-8999/
FOLLOW US ON : https://twitter.com/HindiKhabar