
धनतेरस (Dhanteras) इस वर्ष 10 नवंबर, शुक्रवार को है। शुक्रवार को धनतेरस है, जिस दिन माता लक्ष्मी की पूजा की जाती है, जो धन और सुख की देवी हैं। धनतेरस पर सोना, पीतल और सोने के आभूषण खरीदना एक परंपरा है। धनतेरस पर सोना, पीतल आदि खरीदने से धन और संपत्ति में वृद्धि होती है। क्या आप जानते हैं कि धनतेरस पर लोग सोना, पीतल और आभूषण खरीदते हैं? धनतेरस पर सोना खरीदने का क्या फायदा है? सोना खरीदने का शुभ मुहूर्त क्या है?
धनतेरस 2023 की तिथि
कार्तिक कृष्ण त्रयोदशी तिथि का प्रारंभ: 10 नवंबर, दोपहर 12 बजकर 35 मिनट से
कार्तिक कृष्ण त्रयोदशी तिथि का समापन: 11 नवंबर, दोपहर 01 बजकर 57 मिनट पर
धनतेरस 2023 सोना खरीदने का सही समय क्या है?
10 नवंबर को धनतेरस वाले दिन सोना खरीदने के लिए सही समय दोपहर 12:35 बजे से लेकर 11 नवंबर को प्रात: 06:40 बजे तक है. इस समय में आपको सोना, सोने के आभूषण, पीतल के बर्तन आदि की खरीदारी करनी चाहिए. धनतेरस पर खरीदारी के लिए मुहूर्त 18 घंटे 05 मिनट तक है.
धनतेरस पर क्यों खरीदते हैं सोना-पीतल?
पौराणिक कहानियों के अनुसार, भगवान धन्वंतरि सागर मंथन के दौरान अमृत कलश के साथ प्रकट हुए थे। उनको माता लक्ष्मी का भाई कहा जाता है. धनतेरस पर लोग सोना और पीतल खरीदते हैं क्योंकि भगवान धन्वंतरियों को पीला रंग और पीतल धातु अच्छा लगता हैं। भगवान धन्वंतरी देवताओं के वैद्य हैं, और उनके आशीर्वाद से लोगों को सुख, समृद्धि और लंबी उम्र मिलती है।
धनतेरस पर सोना और पीतल खरीदने के फायदे
- धनतेरस पर सोना, पीतल आदि की खरीदारी करने से धन और वैभव में वृद्धि होती है.
- धनतेरस के दिन सोना या पीतल खरीदन से भगवान धन्वंतरी प्रसन्न होते हैं और उनकी कृपा से उत्तम सेहत मिलती है.
- भगवान धन्वंतरी के आशीर्वाद से उम्र बढ़ती है.
- धनतेरस पर सोने के आभूषण खरीदना शुभ है. उसके प्रभाव से अमंल दूर होता है.
- धनतेरस पर सोने की खरीदारी के बाद यमरात को दीप दान करने से मृत्यु भय खत्म होता है.