
Good News: दिल्ली नगर निगम ने अपने कर्मचारियों के लिए बड़ा ऐलान किया है है। निगम ने अपने कर्मचारियों को दिवाली बोनस देने का फैसला किया है। इस विषय में आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार, 07 अक्टूबर को प्रेस वार्ता कर जानकारी दी। उन्होंने दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि दीपावली पर निगम के सभी ग्रुप-डी, ग्रुप-सी और ग्रुप- बी और नॉन गजेटेड कर्मचारियों को 7-7 हजार रुपए बोनस दिया जाएगा, जबकि पिछले 3 साल से काम कर रहे वैसे कर्मचारी जिनकी नौकरी कच्ची है उन्हें 1200 रुपए मिलेगा। प्रेस संबोधन के दौरान आगे कहा कि जबसे एमसीडी में आप की सरकार बनी है, लगातार अच्छे काम हो रहे हैं। 14 वर्षों बाद अब सभी कर्मचारियों को समय पर तनख्वाह मिलने लगी है।
Good News: सिस्टम को किया जा रहा है ठीक
सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली नगर निगम में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने के बाद एक के बाद एक लगातार अच्छे काम हो रहे हैं। आगे उन्होंने कहा कि सरकार सिस्टम को धीरे-धीरे ठीक करने की कोशिश कर रहे हैं। पहले एमसीडी के कर्मचारियों को अपनी तनख्वाह लेने के लिए धरने करने पड़ते थे। लेकिन 14 साल बाद एमसीडी के कर्मचारियों को फिर से समय पर तनख्वाह मिलने लगी है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बताया कि ‘‘आप’’ की सरकार ने एमसीडी के 6 हजार से अधिक सफाई कर्मचारियों की नौकरी अब तक पक्का किया है। अब दिल्ली के हर गली-मोहल्ले में साफ-सफाई होने लगी है। हमारा मानना है कि जब कर्मचारी खुश होंगे तभी वो मन लगाकर काम करेंगे।
सभी कर्मचारी हैं परिवार का हिस्सा
प्रेस वार्ता में कहा कि दिल्ली नगर निगम के सभी कर्मचारी हमारे परिवार का हिस्सा हैं। इस त्योहार सीजन में एमसीडी के सभी कर्मचारियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। एमसीडी में आम आदमी पार्टी की सरकार ने फैसला लिया है कि निगम के सभी ग्रुप डी, ग्रुप सी और ग्रुप बी नॉन गजेटेड कर्मचारियों को 7 हजार रुपए दिवाली बोनस के रूप मे दिए जाएंगे। साथ ही, पिछले तीन साल से लगातार काम कर रहे कच्चे कर्मचारियों को भी 1200 रुपए बोनस दिया जाएगा।
ये भी पढ़ें- Punjab Cabinet: दिव्यांग हुए सैनिकों के लिए एक्स-ग्रेशिया बढ़ाने की मंज़ूरी