BiharDelhi NCRHaryanaMadhya PradeshPunjabRajasthanUttar PradeshUttarakhandराष्ट्रीय

Festive Season: करवाचौथ के रंगों में रंगा बाजार, मेंहदी और चूड़े की हो रही डिमांड

Festive Season: दशहरा के बाद से ही बाजारों में अगले त्योहार की तैयारी शुरू हो चुकी है। देशभर में त्योहार के आगमन की तैयारी में लोग जुटे हुए हैं। इसी कड़ी में करवा चौथ को लेकर बाजार दुल्हन की तरह सजाई गई है। इसको लेकर महिलाओं में खासा उत्साह रहता है। इसकी तैयारियों में जुटी महिलाएं मीना बाजार श्रृंगार के सामानों की खरीदारी के लिए पहुंच रही है। साथ ही मेहंदी की डिमांड भी बाजार में बहुत है इसके लिए ब्यूटी पार्लरों में भी पहुंच रही हैं।

Festive Season: महिलाओं के साथ पहुंच रहे है पुरुष

करवा चौथ के मौके पर खरीदारी के लिए महिलाओं के साथ पुरुष भी बाजार पहुंच रहे हैं। जहां महिलाएं अपनी पसंदीदा साड़ी और श्रृंगार की खरीदारी कर रही हैं तो वहीं पुरुष अपनी पत्नियों के लिए गिफ्ट खरीद रहे हैं। बाजारों में महिलाओं के लिए कई नए डिजाईन की चूड़ी बिक रहे हैं। इनमें नाम वाले चूड़ें को लेकर महिलाओं के काफी क्रेज देखा जा रहा है।

प्रेमी जोड़े भी मनाते है व्रत

बता दें कि हिंदू धर्म में महिलाओं के लिए करवाचौथ का पर्व बहुत मायने रखता है। महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र की कामना करती है। इस मौके पर महिलाएं बहुत उत्साह और खुशी से भरी रखती है। बदलते वक्त के साथ अब अविवाहित महिला भी अपने प्रेमियों के लिए करवा चौथ का व्रत रखने लगी है। इसलिए यह त्योहार प्रेमी जोड़ो के लिए भी विशेष महत्व रखता है।

ये भी पढ़ें- Kerala Blast: एर्नाकुलम में सीरियल ब्लास्ट, अलर्ट मोड पर सुरक्षा एजेंसी

Related Articles

Back to top button