Biharक्राइमराज्य

अंडरपास विवाद में ग्रामीणों ने किया पथराव, पुलिस का लाठीचार्ज

Underpass Dispute: नालंदा के भागनबीघा थाना क्षेत्र के पचासा गांव में अंडरपास निर्माण कार्य रोकने को लेकर ग्रामीणों और पुलिस में विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि लोगों ने पुलिस पर पथराव कर दिया। बाद में पुलिस ने स्थिति नियंत्रण में करने के लिए लाठीचार्ज किया।

Underpass Dispute: निर्माण कार्य न रुकने से हुए उग्र

बताया गया कि अंडरपास का निर्माण कार्य रोकने से मना करने पर ग्रामीण पुलिसकर्मियों पर उग्र हो गए। ग्रामीणों ने पुलिसकर्मियों पर पथराव किया। इस पर पुलिस ने लाठीचार्ज करते हुए ग्रामीणों को खदेड़ा।

Underpass Dispute: चार पुलिसकर्मी जख्मी

थानाध्यक्ष ने बताया कि इस पत्थरबाजी में चार पुलिसकर्मी भी जख्मी हुए हैं। ग्रामीणों का आरोप है बंद पड़े कार्य को करवाने आए पुलिसकर्मियों द्वारा महिलाओं के साथ अभद्र व्यवहार किया गया। इसके बाद ग्रामीण काफी उग्र हो गए। मौके की नजाकत को देखते हुए अंचलाधिकारी थानाध्यक्ष समेत भारी संख्या में सुरक्षा कर्मियों की तैनाती की गई है।

Underpass Dispute: इलाके में तनाव

रजौली से लेकर बख्तियारपुर तक फोरलेन सड़क का निर्माण कार्य काफी तेजी से हो रहा है। जिसको लेकर पचासा गांव के मोड़ के पास ग्रामीणों द्वारा अंडरपास की मांग की गई थी। किसी कारण बस 6 महीना पूर्व इस अंडरपास का काम रोक दिया गया था। जिसे पुन शुरू किया गया था। इसी को लेकर यह विवाद उत्पन्न हो गया। फिलहाल इलाके में तनाव का माहौल है।

चार उपद्रवी गिरफ्तार

ऐतियातन प्रशासन इलाके में कैंप कर रहा है। सदर डीएसपी नुरुल हक ने बताया कि अंडरपास बनाने को लेकर कई बार ग्रामीणों के साथ बैठक कर बातचीत की गई मगर बात नहीं बनी। आज निर्माण कार्य कराया जा रहा था तो ग्रामीण पुलिस पर पथराव करने लगे। इसके बाद मौके से 4 उपद्रवियों को गिरफ्तार किया गया है।

रिपोर्टः आशीष, संवाददाता, नालंदा, बिहार

ये भी पढ़ें: बकरी चराने गए किशोर का शव कुएं में मिला

Related Articles

Back to top button