Supreme Court: बॉम्बे उच्च न्यायालय को मिले तीन जज, SC Collegium ने की शिफारिश

Share

Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने बॉम्बे उच्च न्यायालय के न्यायाधीश के रूप में नियुक्ति के लिए तीन न्यायिक अधिकारियों की सिफारिश की। सिफारिश किए गए सूची में न्यायिक अधिकारी अभय जयनारायणजी मंत्री, श्याम छगनलाल चांडक और नीरज प्रदीप धोटे शामिल हैं।

Supreme Court: 10 अक्टूबर को प्रस्ताव किया गया था पेश

बॉम्बे उच्च न्यायालय में जजों की नियुक्ति के लिए एक प्रस्ताव 10 अक्टूबर को भारत के मुख्य न्यायाधीश धनंजय वाई चंद्रचूड़, न्यायमूर्ति संजय किशन कौल और न्यायमूर्ति संजीव खन्ना वाले सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम द्वारा पारित किया गया था। नियुक्त किए गए अधिकारियों के नामों की सिफारिश सबसे पहले 27 जून को बॉम्बे उच्च न्यायालय कॉलेजियम ने की थी।

दो अन्य अधिकारियों की हुई है अनदेखी

उच्चतम् न्यायालय कॉलेजियम ने कहा कि पहले उच्च न्यायालय के न्यायाधीशों के रूप में नियुक्ति के लिए दो न्यायिक अधिकारियों की अनदेखी की गई थी। हालांकि, यह देखते हुए कि उच्च न्यायालय कॉलेजियम और सलाहकार न्यायाधीशों ने उन्हें फिट और उपयुक्त पाया। परिणामस्वरूप  सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने उनकी नियुक्ति की सिफारिश की।

वरिष्ठता को दी जानी चाहिए प्राथमिकता

सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम के प्रस्ताव में कहा गया, ”उनकी परस्पर वरिष्ठता मौजूदा प्रथा के अनुसार तय की जानी चाहिए।” वहीं, सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने यह भी दर्ज किया कि वह इस तथ्य से अवगत था कि उच्च न्यायालय कॉलेजियम द्वारा कुछ वरिष्ठ न्यायिक अधिकारियों की अनदेखी की गई थी। इस विषय में कहा गया, “हमने उच्च न्यायालय कॉलेजियम के कार्यवृत्त का अध्ययन किया है और उनके नामों की सिफारिश नहीं करने के लिए उच्च न्यायालय कॉलेजियम द्वारा दिए गए तर्क से सहमत हैं।”

ये भी पढ़ें- Hybrid Hearing: अधीनस्थ न्यायालय के रवैये से नाराज सुप्रीम कोर्ट, जारी किया नोटिस