सुबह दिखती है हल्की धुंध, दोपहर में होती है तेज धूप, ऐसा रहने वाला है अक्टूबर में राजधानी का मौसम

अगले छह दिनों में दिल्ली में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा। अगले तीन दिनों में सुबह हल्का कोहरा और दोपहर में तेज धूप निकलेगी। अभी गर्मी बनी रहेगी। मौसम विभाग के मुताबिक, सुबह और शाम का तापमान सामान्य के आसपास रहने की उम्मीद है। आने वाले दिनों में तापमान में 21 से 22 डिग्री के बीच गिरावट देखने को मिलेगी। हवा की गति 6 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे के बीच रहने की उम्मीद है।
दक्षिण पश्चिम मॉनसून दिल्ली में खत्म होने वाला है। इन हालातों में अगले कुछ दिनों तक बारिश की कोई संभावना नहीं है। ऐसे में दिल्ली में लोगों को एक हफ्ते तक हल्की गर्मी झेलनी पड़ेगी। सुबह में हल्का कोहरा छाने की संभावना है लेकिन दोपहर में यह साफ हो जाएगा।
अगले छह दिनों में तापमान 35 से 36 डिग्री के बीच रहने की उम्मीद है। रविवार को धूप खिली रही, अधिकतम तापमान 35.3 डिग्री, सामान्य से एक डिग्री अधिक और न्यूनतम तापमान 22.1 डिग्री, जो सामान्य से एक डिग्री कम था। हवा में नमी 93 से 28 फीसदी के बीच रही।
कोई बड़ा बदलाव नहीं दिखेगा
मौसम विभाग के मुताबिक अगले 6 दिनों तक दिल्ली में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा। अगले तीन दिनों में सुबह हल्का कोहरा रह सकता है लेकिन दोपहर में तेज धूप निकल सकती है। इससे गर्मी में भी कोई असर नहीं पड़ेगा। मौसम विभाग के मुताबिक, सुबह और शाम का तापमान सामान्य के आसपास रहने की उम्मीद है।
आने वाले दिनों में तापमान में 21 से 22 डिग्री के बीच गिरावट देखने को मिलेगी। हवा की गति 6 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे के बीच रहने की उम्मीद है। वहीं, मौसमी परिस्थितियों के कारण दिल्ली की हवा साफ है। केंद्रीय वायु प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के मुताबिक, रविवार को दिल्ली में वायु गुणवत्ता सूचकांक 147 था।
इस स्तर पर हवा को “मध्यम” के रूप में वर्गीकृत किया गया है। मौसम विभाग का अनुमान है कि यहां वायु गुणवत्ता अगले तीन से चार दिनों तक जारी रहने की संभावना है।