खेल

गौतम गंभीर का बयान- ‘धोनी ने कप्तान के रूप में टीम को आगे रखा और खुद को भूल गए’

गौतम गंभीर ने कहा है कि भारतीय क्रिकेट में कोई भी कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की बराबरी नहीं कर सकता। कई कप्तान आए और आगे भी आएंगे, लेकिन मुझे नहीं लगता कोई कभी धोनी की बराबरी कर पाएगा। धोनी ने अपनी कप्तानी में भारत के लिए 3 ICC ट्रॉफीज जीती हैं, इससे बेहतर कुछ भी नहीं हो सकता।

स्टार स्पोर्ट्स के शो पर गंभीर क्या कहा

स्टार स्पोर्ट्स के शो पर गंभीर ने कहा कि महेंद्र सिंह धोनी भारतीय क्रिकेट इतिहास के सर्वश्रेष्ठ कप्तान हैं। इससे पहले गौतम गंभीर ने बयान दिया था कि अगर धोनी ने अपने करियर में नंबर 3 पर बल्लेबाजी की होती, तो वह कई वनडे रिकॉर्ड्स तोड़ सकते थे। लोग हमेशा एक कप्तान के तौर पर धोनी की उपलब्धियों की बात करते हैं, लेकिन मुझे लगता है कि कप्तानी के लिए धोनी ने बतौर बल्लेबाज कई कुर्बानियां दीं।

धोनी ने कप्तान के रूप में टीम को आगे रखा

धोनी ने कप्तान के रूप में टीम को आगे रखा और खुद को भूल गए। अगर धोनी ने सिर्फ एक बल्लेबाज के तौर पर सोचा होता तो वह करियर में अपने बल्ले से और भी काफी कुछ हासिल कर सकते थे। गौतम गंभीर ने आगे कहा कि धोनी ने नंबर 6 और 7 पर बल्लेबाजी करना शुरू कर दिया। अगर धोनी लगातार नंबर 3 पर खेलते तो उन्होंने जितने रन बनाए हैं, उससे कहीं ज्यादा रन बनाते और शतक लगाते।

Related Articles

Back to top button