Jharkhand

Jharkhand: बर्दवान से किडनैप किया गया युवक जामताड़ा में मिला

पश्चिम बंगाल के पश्चिम बर्दवान जिले से किडनैप किए गए एक 26 वर्षीय युवक को झारखंड की जामताड़ा पुलिस ने शुक्रवार शाम को बरामद किया है। किडनैपर्स भागने में सफल रहे। बताया जा रहा है कि पश्चिम बर्दवान जिले के सलनपुर थाना क्षेत्र के बोनबिददी गांव से शुक्रवार सुबह 11 बजे किशन गोराई का अपहरण किया गया था। बंगाल की पुलिस ने अपहर्ताओं के झारखंड की ओर भागने की सूचना पर यहां की पुलिस को अलर्ट किया गया था।

बता दें कि जामताड़ा जिले की पुलिस ने जिले की सीमाओं पर दो टीमें लगाई थी। अपहरण की घटना के पांच घंटे के अंदर किडनैप किए गए युवक को मुक्त करा लिया गया। उसे एक एसयूवी से ले जाया जा रहा था।

ये भी पढ़ें: बंगाल की खाड़ी में उठा चक्रवात: बिहार के लाखों किसान खुश क्यों?

Related Articles

Back to top button