खेल

फिर से दिखी विराट कोहली के लिए दीवानगी, सेल्फी के लिए कोहली के पीछे भागे फैंस

विराट कोहली इंस्टाग्राम पर सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले क्रिकेटर हैं। भारत और विदेशों में भी उनके बहुत बड़े फैंस हैं। इस साल एशिया कप में श्रीलंका के क्रिकेट फैंस ने भी कोहली पर जमकर प्यार बरसाया है। कोलंबो में श्रीलंका के खिलाफ फाइनल मुकाबले से पहले भी इसका एक उदाहरण देखने को मिला। विराट कोहली का एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है इस वीडियो से पता चलता है कि श्रीलंकाई फैंस विराट कोहली को कितना पसंद करते हैं।

इस वीडियो में भारतीय टीम को होटल में आते देखा जा सकता है। सबसे पहले शुभमन गिल आते हैं, उनके बाद हार्दिक पांड्या, ईशान किशन, मोहम्मद शमी और जसप्रीत बुमरह होटल में एंट्री करते हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि कुछ फैंस पांड्या के साथ सेल्फी लेना चाहते थे लेकिन जब कोहली की एंट्री हुई तो फैंस की उनके लिए दीवानगी देखने लायक थी।

विराट के एंट्री लेते ही उनके पास खड़े सभी लोग स्टार भारतीय बल्लेबाज के साथ सेल्फी लेने के लिए दौड़ पड़े। ये वीडियो दुनिया को ये बताने के लिए काफी है कि फैंस विराट कोहली के लिए कितने दीवाने हैं। वहीं, क्लिप के अंतिम क्षणों में, सूर्यकुमार यादव को भी आते हुए देखा जा सकता है, लेकिन सभी का ध्यान केवल कोहली पर था। इस घटना का वीडियो आप नीचे देख सकते हैं।

कोहली ने इस साल के एशिया कप में श्रीलंकाई फैंस का भरपूर मनोरंजन किया है। उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ मैच जिताऊ शतक तो लगाया ही लेकिन साथ ही मैदान के अंदर भी अपनी मस्ती से हर किसी का मनोरंजन किया। कोहली को नेपाल के खिलाफ ग्रुप स्टेज मैच में पल्लेकेले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में नेपाली गानों पर डांस करते हुए भी देखा गया था लेकिन श्रीलंका के खिलाफ फाइनल मुकाबले में कोहली का बल्ला ना चले, लंकाई फैंस यही दुआ कर रहे होंगे।

ये भी पढ़ें- रोहित शर्मा ने पूरा किए 250 वनडे और 450 इंटरनेशनल मुकाबले

Related Articles

Back to top button