
भारत के युवा बल्लेबाज शुभमन गिल ने 2023 एशिया कप सुपर 4 के फाइनल मैच में बांग्लादेश (IND vs BAN) के खिलाफ शानदार शतकीय पारी खेली। भारत-बांग्लादेश मैच में गिल 121 रन बनाकर पवेलियन लौटे. बांग्लादेश ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 265 रन बनाए जिसके बाद गिल ने लक्ष्य का पीछा करते हुए अपने वनडे करियर का पांचवां शतक लगाया.
शुभमन गिल ने 2023 एशिया कप सुपर 4 में बांग्लादेश के खिलाफ 133 गेंदों पर 5 छक्कों और 8 चौकों की मदद से 121 रन बनाए। हालांकि, गिल मैच पूरा नहीं कर पाए और पहले ही बाहर हो गए। इस शतक के साथ गिल ने अपने वनडे करियर का पांचवां शतक भी पूरा किया। इसके अलावा गिल अब तक एशिया कप 2023 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज भी है।
2023 एशिया कप में बनाए सबसे ज्यादा रन
शुभमन गिल 2023 एशिया कप में अब तक सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं। इस शतक के साथ गिल ने 5 मैचों की इतनी ही पारियों में 68.75 की औसत से 275 रन बनाए है। इसके बाद श्रीलंका के कुसल मेंडिस 253 रनों के साथ दूसरे स्थान पर है। जबकि सदीरा समरविक्रमा 215 रनों के साथ तीसरे स्थान पर हैं। गिल ने अब तक काफी शानदार प्रदर्शन किया है। साल 2023 में गिल लगातार अपने बल्ले से रन निकाल रहे हैं।
गिल का अब तक का करियर ऐसा रहा
शुभमन गिल ने फिलहाल टीम इंडिया के लिए 18 टेस्ट मैचों की 33 पारियों में 966 रन बनाए हैं. इस दौरान उन्होंने 2 शतक और 4 अर्धशतक लगाए है। इसके अलावा 31 वनडे पारियों में 1591 रन बनाए है। इस दौरान 1 दोहरा शतक, 5 शतक और 8 अर्धशतक जड़े हैं। जबकि 11 टी20 पारियों में गिल ने 304 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 1 शतक और 1 अर्धशतक बनाया है।
ये भी पढ़ें- Asian Games 2023 टीम इंडिया है तैयार