Uttarakhand

उत्तराखंड में अब इस जगह राफ्टिंग के साथ बंजी जंपिंग का लुत्फ भी उठा सकेंगे पर्यटक

Rishikesh: अब तक पर्यटक ऋषिकेश में केवल राफ्टिंग करने जाया करते थे। लेकिन अब उनके लिए रोमांच का मजा दोगुना होने वाला है। आपको बता दें कि अब ऋषिकेश में राफ्टिंग के अलावा पर्यटक बंजी जंपिंग का भी मजा उठा पाएंगे। ऋषिकेश के पर्यटन विभाग ने इसकी कार्ययेजना तैयार की है। शिवपुरी क्षेत्र में एक बंजी जंपिंग साइट तैयार हो चुकी है। जबकि दो का अभी निर्माण हो रहा है। जल्द ही पर्यटक इन साइट पर रोमांच कर सकेंगे।

अब बंजी जंपिंग का भी उठा पाएंगे लुप्त

ऋषिकेश और इसके आस पास के इलाके में पर्यटक गंगा में केवल राफ्टिंग के लिए ही आया करते थे। लेकिन अब पर्यटक राफ्टिंग के साथ साथ और भी चीजों के लुप्त उठा सकते है। अब ऋषिकेश में पर्यटक राफ्टिंग के साथ बंजी जंपिंग भी कर पाएंगे। देवप्रयाग से ऋषिकेश तक करीब 70 किमी के दायरे में आधा दर्जन से अधिक स्थानों पर राफ्टिंग कैंप हैं। जहां हर वर्ष लाखों की संख्या में पर्यटक राफ्टिंग के लिए आते हैं।

आपको बता दें कि राफ्टिंग हमेशा सितंबर के महिने में शुरू की जाती है। और बरसात होते ही बंद भी हो जाती है। क्योंकि बारिश की वजह से गंगा का जलस्थर काफी बड़ जाता है जिससे राफ्टिंग के दौरान जान का खतरा बढ़ जाता है। इसलिए जब भी ज्यादा बारिश होती है तब राफ्टिंग बंद कर दी जाती है।

बरसात में बदं हो जाती है राफ्टिंग

आपको बता दें कि इस दौरान देवप्रयाग से ऋषिकेश तक राफ्टिंग वाले क्षेत्रों में हाईवे पर जाम की स्थिति भी बनी रहती है। वहीं गंगा किनारे भी भीड़ होती है। इसे नियंत्रित करने के लिए अब पर्यटन विभाग साहसिक खेल प्रेमी पर्यटकों को राफ्टिंग के विकल्प के तौर पर बंजी जंपिग उपलब्ध कराने की योजना तैयार की है।

पर्यटन विभाग के आंकड़ों के अनुसार सितंबर 2021 से जून 2023 तक चार लाख 18 हजार पर्यटकों ने देवप्रयाग से ऋषिकेश तक विभिन्न स्थानों पर राफ्टिंग का लुत्फ उठाया। जबकि सितंबर 2021 से जून 2022 तक यह आंकड़ा चार लाख 58 हजार लोगों का था। राफ्टिंग के पर्यटकों की सुविधा के लिए पर्यटन विभाग ने इस बार सिंगटाली, शिवपुरी, ब्रहमपुरी और निम के समीप वन विभाग की जमीन हस्तातंरण के लिए वन विभाग को प्रस्ताव भेजा है। विभाग का कहना है कि इन स्थानों पर भूमि मिलने पर शौचालय, पार्किंग आदि सुविधाएं विकसित की जाएंगी।

ये भी पढ़ें- लक्सर में हुई कार दुर्घटना, हादसे में दो युवकों की मौत, दो घायल

Related Articles

Back to top button