Delhi NCR

AAP सांसद संजय सिंह का PM मोदी पर निशाना, बोले- ‘देश के सम्मान और अस्मिता के साथ खिलवाड़…’

आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने मणिपुर के मुद्दे पर डबल इंदन की सरकार को घेरा है। उन्होंने मणिपुर की बीरेन सरकार और केंद्र की मोदी सरकार पर निशाना साधा है। संजय सिंह ने मीडिया से बातचीत करते हुए मणिपुर हिंसा पर राज्य के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह के कांग्रेस को जिम्मेदार बताने वाले बयान पर कहा है कि वो घास छीलने के लिए मुख्यमंत्री बने हैं।

संजय सिंह ने कहा कि कांग्रेस जिम्मेदार है तो वहां बीरेन सिंह क्या कर रहे हैं? घास छीलने के लिए मुख्यमंत्री बने हैं। जो आदमी इतना असंवेदनशील है कि महिलाओं को निर्वस्त्र करके घुमाए जाने के बाद कहता है कि ऐसी तो सैंकड़ों घटनाएं हो रही हैं, उसके राज में वहां लॉ एंड ऑर्डर में सुधार होगा? जब वहां बीजेपी की सरकार है तो कांग्रेस वाले कैसे गड़बड़ी कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि बीजेपी के 8 से 10 विधायकों ने लिखकर दिया है कि इस मुख्यमंत्री पर उनका भरोसा नहीं है। मणिपुर हो या मेवात जहां बीजेपी है वहां दंगा फसाद है। इनको इस देश के लिए कोई काम नहीं करना है। उन्होंने कहा कि बीजेपी नफरत की बुनियाद पर देश को खड़ा कर रही है।

सांसद संजय सिंह ने आगे कहा कि कभी चीन के राष्ट्रपति को बुलाकर आप झुला झुलाते हैं तो कभी देश की सैर कराते हैं और वो चीन भारत के अंदर घुसपैठ करता है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि कहते हैं, आओ व्यापार करो और यहां से पैसा कमा कर ले जाओ। पहले कहते थे कि लाल आंख दिखानी है। अब पीएम मोदी की ना आंख लाल होती है, ना पीली होती है। प्रधानमंत्री मोदी को देश के सम्मान और अस्मिता के साथ खिलवाड़ नहीं करना चाहिए।

Related Articles

Back to top button