Uttarakhand

Uttarakhand: भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में निकाली गई तिरंगा यात्रा

Uttarakhand: आज जसपुर में मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम के तहत भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा तिरंगा यात्रा रैली निकाली गई। जिसमे भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष शशांक रावत पूर्व विधायक डॉ सिंघल शामिल रहे। तिरंगा यात्रा को एनसीसी छात्र , रिटायर्ड आर्मीमेंन, भाजपा कार्यकर्ताओं ने नगर के सुभाष चौक से शुरू कर नगर के मुख्य मार्गो से होते हुए झंडा चौक पर समापन किया।

जिसमें भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष शशांक रावत ने मीडिया से रूबरू होते हुए कहा कि पूरे देश में मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम बड़ी धूमधाम से मनाया जा रहा है। 15 अगस्त के उपलक्ष में घर-घर तिरंगा लहराने की बात को लेकर जसपुर नगर में तिरंगा यात्रा निकल गई और आगामी निकाय चुनाव लोकसभा चुनाव को देखते हुए शीर्ष नेतृत्व द्वारा जो भी जिम्मेदारी दी जाएगी युवा मोर्चा अपनी पूर्ण भूमिका निभाएगा।  

रिपोर्ट – समीर परवेज़

ये भी पढ़ें:Deepika Padukone ने शेयर किया खास पोस्ट, पति रणवीर सिंह को टैग कर दिखाई शादी की झलक…

Related Articles

Back to top button