मनोरंजन

राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने जाहिर की ‘Gadar 2’ देखने की इच्छा, खुशी से झूमें डायरेक्टर अनिल शर्मा..

President Draupadi Murmu Wants to See Gadar 2: सनी देओल और अमीषा पटेल स्टारर फिल्म ‘गदर 2’ 11 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने फिल्म की स्क्रीनिंग की रिक्वेस्ट की थी।

साल 2001 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई फिल्म गदर एक प्रेम कथा आज भी लोगों के दिलों में बसती है। फिल्म उस वक्त की ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। वहीं अब 22 साल बाद एक बार फिर तारा सिंह और सकीना एक साथ नजर आए हैं। फिल्म का दूसरा पार्ट गदर 2 रिलीज हो गया है। फिल्म को फैंस का भरपूर प्यार मिल रहा है। रिलीज से पहले ही फिल्म के 20 लाख टिकटों की बुकिंग हो चुकी थी। जिसकी जानकारी खुद फिल्म के डायरेक्टर अनिल शर्मा ने दी थी। वहीं अब भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू भी इस फिल्म को देखना चाहती हैं।

राष्ट्रपति मुर्मू के लिए गदर 2 की होगी विशेष स्क्रीनिंग

फिल्म डायरेक्टर अनिल शर्मा ने खुलासा किया कि राष्ट्रपति कार्यालय ने भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के लिए ‘गदर 2’ की विशेष स्क्रीनिंग का अनुरोध किया है। फिल्म मेकर की तरफ द्वारा आयोजित यह विशेष स्क्रीनिंग रविवार, 13 अगस्त, 2023 को नई दिल्ली में रखी जाएगी। उन्होंने कहा, “कल, हमें सेंसर बोर्ड से फोन आया है। उन्होंने हमें बताया कि राष्ट्रपति हमारी फिल्म देखना चाहते हैं। हम सम्मानित और रोमांचित महसूस कर रहे हैं। स्क्रीनिंग रविवार को होनी है और पूरी टीम बहुत खुश है।”

गदर 2 स्टार कास्ट

गदर 2 बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। तारा सिंह और सकीना को जोड़ी दर्शकों को खूब लुभा रही है। इस मूवी में बचपन में जीते की भूमिका निभाने वाले उत्कर्ष शर्मा ने युवा चरणजीत सिंह की भमिका निभाई है। ‘गदर 2’ में सनी देओल और अमीषा पटेल के अलावा मनीष वाधवा, गौरव चोपड़ा, लव सिन्हा, सिमरत कौर, मीर सरवर, रोहित चौधरी और राकेश बेदी ने अहम भूमकाएं निभाई है। ‘गदर 2’ का म्यूजिक मिथुन ने तैयार किया है, इसका बैकग्राउंड म्यूजिक मोंटी शर्मा ने तैयार किया है।

ये भी पढ़ें: सूट-बूट पहन स्वैग में बेटे की फिल्म Gadar 2 देखने पहुंचे धर्मेंद्र, प्रीमियर में मां प्रकाश कौर भी आईं नजर…

Related Articles

Back to top button