इकलौती बच्ची के निकले 65 भाई-बहन, DNA टेस्ट ने उठाया रहस्य से पर्दा

Share

रहस्यों से भरी इस दुनिया में आए दिन कोई न कोई नया खुलासा होता रहता है । कहा जाता है कि हर इंसान के जीवन में रहस्य तो जरूर होता है, जिसमे से कुछ का पता चल जाता है तो वहीं कुछ रहस्यो से इंसान कभी रुबरु ही नहीं हो पाता है। हम यह आपसे इसलिए कह रहे हैं क्योंकि एक रहस्य से भरा मामला सामने आया है जो आपको चौका देगा। यह मामला अमेरिका का है। जहां एक अमेरिकी लड़की सोचती थी कि वह अपने माता–पिता की इकलौती बच्ची है। उसके कोई भाई-बहन नहीं है पर एक दिन उसे पता चला कि उसके 65 भाई-बहन हैं। यह सुन कर उसके होश उड़ गए।

‘यूएसए टुडे’ की रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिकी नागरिक Brenna Siperko अपने माता-पिता की इकलौती बच्ची थीं। जब उन्होंने अपना डीएनए टेस्ट करवाया तो उनका सिंगल चाइल्ड होने का टैग हट गया क्योंकी उनका DNA 65 लोगो के DNA से मैच हो गया और इसी कारण यह सब उनके भाई-बहन निकले। यह कोई चमत्कार नहीं था बल्कि इसके पीछे का कारण बिल्कुल वैज्ञानिक है। ब्रेनना ने सबसे पहले अपने 13 भाई-बहनों के बारे में जानकारी प्राप्त की, फिर एक फैमिली ग्रुप बनाया। उसके बाद उन्हें पता चला कि उनके कुल 65 भाई-बहन हैं।

 ब्रेनना अपने माता-पिता की एक स्पर्म डोनर के जरिए पैदा की गई संतान हैं। उनके बायोलॉकजिकल पिता के और भी बच्चे हैं। कुछ बच्चों को किस्मत ने साथ दिया, लेकिन ब्रेनना का जुनून उसे एक भाई या बहन की तलाश में ले गया और उसे दुनिया भर में इतने सारे भाई-बहन मिल गए। जब ब्रेनना पहली बार अपने सौतेले भाई-बहनों से मिली, तो उन्हें बड़ा आश्चर्य हुआ। यह उनके लिए भावुक पल था। उन्हें उसके शारीरिक रूप का मिलान होता देखकर भी हैरानी हुई, क्योंकि उनके चेहरे बहुत मिलते-जुलते थे। ब्रेनना के कुछ भाई-बहन उसके ही शहर में रहते थे, जबकि कुछ कनाडा और अन्य देशों में भी रहते थे ।लेकिन ब्रेनना अभी तक अपने बायोलॉकजिकल पिता के बारे में कोई जानकारी प्राप्त नहीं कर पाई है।

ये भी पढ़ें: ब्रिटेन में फिर छाया कोरोना का खतरा, नए वैरिएंट एरीस ने दी दस्तक

अन्य खबरें