CM मान ने 12,710 शिक्षकों को सौंपे नियुक्ति पत्र, कहा – ‘पंजाब आज शिक्षा क्षेत्र में ऐतिहासिक पलों का गवाह बना’

आम आदमी पार्टी के नेतृत्व वाली पंजाब की मान सरकार ने अपना एक और वादा पूरा किया है। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पंजाब के 12,710 शिक्षकों को नियुक्ति पत्र दिए हैं। पंजाब सरकार ने कच्चे टीचरों को रेगुलर कर 10 साल पुरानी मांग पूरी की है। उन्होंने कहा कि सभी का पंजाब सरकार के परिवार में स्वागत है। ईश्वर की कृपा से और पंजाबियों के प्यार और साथ से आने वाले दिनों में ओर भी फैसले जनता के हक में होते रहेंगे। विश्वास बनाए रखें बाकी बचे कच्चे कर्मचारियों को भी हम जल्द पक्का करेंगे।
सीएम मान ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से तस्वीरें साझा करते हुए लिखा कि पंजाब आज शिक्षा क्षेत्र में ऐतिहासिक पलों का गवाह बना…उन्होंने आगे लिखा कि वादे के मुताबिक पिछली सरकारों की बदनीयती से परेशान 12,710 अस्थाई अध्यापकों को पक्के होने के नियुक्ति पत्र सौंपे…सभी का पंजाब सरकार के परिवार में स्वागत है…ईश्वर की कृपा से और पंजाबियों के प्यार और साथ से आने वाले दिनों में ओर भी फ़ैसले जनता के हक़ में होते रहेंगे…विश्वास बनाए रखें, बाकी बचे कच्चे कर्मचारियों को भी हम जल्द पक्का करेंगे..हम पंजाब में ‘कच्चा’ शब्द रहने ही नहीं देंगे।
सीएम भगवंत मान ने कहा
इस मौके पर मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि पंजाब के लोगों ने मुझ पर विश्वास करके अपनी जिम्मेदारी निभाई है लेकिन मेरी जिम्मेदारी बहुत बढ़ गई है। मैं लोगों के विश्वास पर खरा उतरने की पूरी कोशिश कर रहा हूं।
कच्चा शब्द पंजाब में नहीं रहने देंगे- मान
ईश्वर की कृपा से और पंजाबियों के प्यार और साथ से आने वाले दिनों में ओर भी फैसले जनता के हक में होते रहेंगे। विश्वास बनाए रखें, बाकी बचे कच्चे कर्मचारियों को भी हम जल्द पक्का करेंगे। सीएम मान ने कहा कि हम पंजाब में ‘कच्चा’ शब्द रहने ही नहीं देंगे।
ये भी पढ़ें: AAP सांसद राघव चड्ढा का BJP पर निशाना, कहा – ‘भाजपा हाथ पर हाथ धरे बैठी…’