
Kriti Sanon Birthday: ‘बी टाउन’ में अपनी कई फिल्मों से अपनी एक अलग पहचान बना चुकी कृति सेनन आज अपना 31वा जन्मदिन मना रही हैं। चलिए उनके बर्थडे पर जानते हैं उनसे जुड़े कुछ किस्से।
कृति सेनन का नाम बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस में आता है। कृति ने पहले साउथ और फिर बी टाउन में अपनी एक्टिंग के दम पर एक अलग पहचान बनाई है। कृति को काफी मेहनत और स्ट्रगल के बाद ये स्टारडम हासिल हुआ है। आज कृति अपना 31वां जन्मदिन मना रही हैं। आइये जानते हैं उनकी लाइफ से जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें।
इंजीनियरिंग डिग्री होल्डर है कृति सेनन
कृति का जन्म दिल्ली नें 27 जुलाई 1990 को हुआ था। कृति के पिता राहुल सेनन एक सीए और उनकी मां गीता सेनन दिल्ली यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर हैं। कृति ने नोएडा के कॉलेज से बीटेक कर इंजीनियरिंग की थी। लेकिन कृति की किस्मत में इंजीनियर बनना नहीं बल्कि सिल्वर स्क्रीन पर चमकना लिखा था।
पहली रैंप वॉक पर रोने लगी थीं कृति
कृति सेनन ने अपने करियर की शुरुआत मॉडलिंग से की थी। कृति की पहली रैंप वॉक से जुड़ा एक किस्सा बेहद फेमस है। कृति ने एक इंटरव्यू में बताया था कि उन्होंने अपने पहले रैंप वॉक में कुछ ऐसी गलती कर दी थी जिसके कारण उन्हें 20 मॉडल्स के सामने डांट पड़ी थी। इसके बाद कृति रोने लगी थी।
मां ने कही थी ये बात
कृति ने बताया कि वो घर आकर मां के सामने रोने लगी थी। तब उनकी मां ने समझाया था कि पता नहीं ये तुम्हारा पेशा है या नही लेकिन तुम्हें इस प्रोफेशन में खुद को स्ट्रॉन्ग बनाना पड़ेगा। इसके बाद कृति ने खुद को मजबूत बनाने के लिए काफी मेहनत की।
कृति ने दी हैं कई हिट फिल्में
कृति सेनन अब तक कई हिट फिल्में कर चुकी हैं। जिसमें से उनकी बरेली की बर्फी सुपरहिट रही थी। एक्ट्रेस की कार्तिक आर्यन के साथ लुका छिपी भी फैंस को काफी पसंद आई थी। इसके अलावा कृति को हाउसफुल, दिलवाले, राब्ता, शहजादा जैसी कई फिल्मों में देखा गया है।
हाल ही में एक्ट्रेस की पैन इंडिया फिल्म ‘आदिपुरुष’ रिलीज हुई थी। इस फिल्म में कृति ने सीता मां का रोल प्ले किया था। हालांकि ये फिल्म विवादों में फंस गई।
कृति सेनन वर्कफ्रंट
बात करें कृति के वर्कफ्रंट की तो कृति की कई बड़ी फिल्में जल्द ही रिलीज होने वाली हैं। वे ‘गणपत’ में एक बार फिर टाइगर श्रॉफ के साथ स्क्रीन शेयर करती नजर आएंगी। वहीं शाहिद कपूर के साथ भी उनकी फिल्म जल्द रिलीज होगी।
ये भी पढ़ें: ‘Gadar 2’ का ट्रेलर हुआ लॉन्च, इमोशनल हुए तारा सिंह की आंखों से छलके आंसू..