मनोरंजन

Dream Girl 2: आयुष्मान खुराना की ‘ड्रीम गर्ल 2’ का फर्स्ट लुक आया सामने, पूजा की कातिल अदांए उड़ा देंगी होश

Dream Girl 2: आयुष्मान खुराना की फिल्म ‘ड्रीम गर्ल 2’ का फर्स्ट लुक सामने आ गया है। जिसमें आयुष्मान खुराना अपने दूसरे अवतार यानी पूजा के लुक में नजर आ रहे हैं।

आयुष्मान खुराना की फिल्म ड्रीम गर्ल 2 का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फैंस का ये इंतजार जल्द ही खत्म होने वाला है। वहीं आयुष्मान ने फैंस के एक्साइटमेंट को और बढ़ा दिया है और ड्रीम गर्ल की पहली झलक दिखा दी है। आयुष्मान ने फिल्म का नया पोस्टर शेयर किया हैं जिसमें उनके साथ पूजा का लुक भी नजर आ रहा है।

पूजा की पहली झलक आई सामने

दरअसल जब से फैंस को पता लगा है कि फिल्म में आयुष्मान खुराना डबल रोल प्ले कर रहे हैं तभी से फैंस उनके दूसरे रुप को देखने के लिए एक्साइटेड हैं। आयुष्मान ने पूजा का फर्स्ट लुक रिवील कर दिया है। पोस्टर में आयुष्मान लिपस्टिक लगाते हुए नजर आ रही हैं। वहीं उनके साइड में पूजा भी नजर आ रही हैं। वो भी लिपस्टिक लगाते हुए नजर आ रही हैं। फिल्म का ये पोस्टर दर्शकों के एक्साइटमेंट को काफी बढ़ा रहा है।


पोस्टर पर वाइफ का आया रिएक्शन

आयुष्मान के इस पोस्टर पर उनकी पत्नी ताहिरा ने दो हार्ट आई इमोजी शेयर किए हैं। आयुष्मान के इस लुक की फैंस जमकर तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, एक आदमा मेकअप, स्कर्ट और विग में इतना सुंदर कैसे लग सकता है।

25 अगस्त को रिलीज होगी फिल्म

ड्रीम गर्ल 2 फिल्म एकता कपूर, आर कपूर और शोभा कपूर के प्रोडक्शन में बनी है। ये फिल्म 25 अगस्त को सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही है। फिल्म में अनन्या पांडे, परेश रावल, अन्नू कपूर, विजय कपूर और राजपाल यादव जैसे स्टार्स भी नजर आएंगे।

ये भी पढ़ें: IFFM 2023: कार्तिक आर्यन को मिला ये अवॉर्ड, ऑस्ट्रेलिया में विक्टोरिया गर्वनर से होंगे सम्मानित

Related Articles

Back to top button