मनोरंजन

OMG 2 पर सेंसर बोर्ड ने लगाई रोक तो पंकज त्रिपाठी ने तोड़ी चुप्पी, बोले – ‘सच्चाई आएगी सामने’

OMG 2: अक्षय कुमार और पंकज त्रिपाठी स्टारर फिल्म ‘ओह माय गॉड 2’ को लेकर चर्चा बनी हुई हैं। फिल्म पर सेंसर बोर्ड ने रोक लगा दी है।

अक्षय कुमार और पंकज त्रिपाठी की फिल्म ‘ओह माय गॉड 2’ (OMG 2) की जब से रिलीज डेट की घोषणा हुई है तब से यह लगातार चर्चा में बनी हुई हैं। वहीं अब खबर आई है कि फिल्म को रिवाइजिंग कमेटी के पास भेजे जाने के बाद सीबीएफसी अध्यक्ष प्रसून जोशी व्यक्तिगत रुप ने फिल्म को देखेंगे। जहां फिल्म को लेकर अक्षय और मेकर्स चुप्पी साधे हुए हैं, वहीं अब पंकज त्रिपाठी ने अपनी चुप्पी तोड़ी हैं।

क्या कहा पंकज त्रिपाठी ने

‘ओह माय गॉड 2’ स्टारर पंकज त्रिपाठी ने हाल ही में जूम टीवी को एक इंटरव्यू दिया जिसमें उन्होंने कहा कि, फिलहाल उन्हें इस मामले पर टिप्पणी करने की अनुमति नहीं है। फिल्म को लेकर बहुत लोग कुछ बोल रहे हैं। साथ ही एक्टर ने कहा कि फैंस को अफवाहों पर ध्यान न दें, “मैं बस इतना ही कहूंगा कि प्लीज इस बारे में जो लिखा जा रहा है उस पर विश्वास न करें, लोग बहुत कुछ बोल रहे हैं। लेकिन सच्चाई सामने आएगी जब फिल्म रिलीज होगी।“

इस कारण सोशल मीडिया पर मचा बवाल

बता दें कि OMG 2 का टीजर हाल ही में रिलीज किया गया है। जिसमें अक्षय को भगवान शिव के रोल में देखा गया था। वहीं पंकज त्रिपाठी फिल्म में कांति शरण मुद्गल के रोल में नजर आ रहे हैं। जो भगवान शिव के भक्त हैं। फिल्म में यामी गौतम वकील की भूमिका में नजर आएंगी। वहीं टीजर के एक सीन में दिखाया गया कि भगवान शिव बने अक्षय कुमार का रेल की पटरियों पर बैठाकर अभिषेक किया गया है। इस सीन को लेकर यूजर्स ने सोशल मीडिया पर बवाल मचा दिया और मेकर्स पर धार्मिक को ठेस पहुंचाने का आरोप भी लगाया।  

ये भी पढ़ें: Bigg Boss OTT 2: सिगरेट पीते हुए फोटो वायरल होने के बाद क्या सलमान खान छोड़ देंगे ‘बिग बॉस ओटीटी 2’? जानिए – एक्टर का क्या है जवाब

Related Articles

Back to top button