Delhi NCR

ITO के हालात का जायजा लेने पहुंचे CM केजरीवाल, कहा – अब दिल्लीवालों को मिलेगी राहत

राजधानी में यमुना का जलस्तर घटने लगा है। हालांकि अभी भी दिल्ली के कई इलाकों में बाढ़ जैसी स्थिति बनी हुई है। वहीं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आपातकाल के हालात से निपटने के लिए मोर्चा संभाल लिया है। आपको बात दें कि आज यानी शुक्रवार (14 जुलाई) को सीएम केजरीवाल दिल्ली आईटीओ स्थिति का जायजा लेने पहुंचे। सीएम के साथ दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज और शिक्षा मंत्री आतिशी भी मौजूद रहीं।

सीएम केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में अलग-अलग कारणों से अलग-अलग इलाकों में पानी आया है। यहां ITO में ड्रेन में ब्रीच की वजह से तो राजघाट पर नाले से पानी के बैक फ्लो के कारण पानी भरा है, कई अन्य जगहों पर यमुना के ओवर फ्लो होने की वजह से पानी आया। यमुना में पानी का स्तर धीरे-धीरे कम हो रहा है, जल्द ही लोगों को राहत मिलेगी। सीएम ने कहा कि धीरे-धीरे जलस्तर घटने लगा है। अब राहत मिलनी चालू हो जाएगी।

https://twitter.com/AamAadmiParty/status/1679752179509510144?s=20

सीएम केजरीवाल ने किया ट्वीट

इससे पहले सीएम केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा कि इस उल्लंघन के कारण आईटीओ और आसपास बाढ़ आ रही है। इंजीनियर पूरी रात काम कर रहे हैं। मैंने मुख्य सचिव को सेना/एनडीआरएफ की मदद लेने का निर्देश दिया है, लेकिन इसे तत्काल ठीक किया जाना चाहिए।

ये भी पढ़ें: दिल्लीवालों के लिए खुशखबरी, घटने लगा यमुना का जलस्तर, 8 घंटे में कम हुआ 17 सेमी पानी

Related Articles

Back to top button