Advertisement

दिल्लीवालों के लिए खुशखबरी, घटने लगा यमुना का जलस्तर, 8 घंटे में कम हुआ 17 सेमी पानी

Share
Advertisement

दिल्लीवालों के लिए शुक्रवार की सुबह एक अच्छी खबर आई है। दरअसल अपने रौद्र रूप में बह रही यमुना का जलस्तर कम होने लगा है। आपको बता दें कि यमुना अभी भी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है, जिसकी वजह से दिल्लीवालों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

Advertisement

तीन दिन बाद यमुना नदी का रौद्र रूप अब शांत होने लगा है। प्रत्येक घंटे में दो सेंटीमीटर पानी कम हो रहा है।

दरअसल राजधानी दिल्ली में हुई भारी बारिश तो यमुना के जलस्तर बढ़ने का एक कारण है ही वहीं दिल्ली सरकार की ओर से यह भी जानकारी दी गई कि हरियाणा के हथिनीकुंड बैराज से 2.50 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया है, जिसकी वजह से दिल्ली में बाढ़ जैसी स्थिति पैदा हो गई।

यमुना का जलस्तर बढ़ने की वजह से दिल्ली के कई इलाकों में पानी भर गया है। सड़कें पानी से लबालब हो गई हैं। यमुना किनारे बसे लोगों के घरों में पानी भर गया है। इतना ही नहीं लाल किला और कश्मीरी गेट तक इतना ज्यादा पानी भर गया है कि लाल किला को विजीटर्स के लिए बंद कर दिया गया है।

बाढ़ जैसी स्थिति को देखते हुए दिल्ली की केजरीवाल सरकार ने मोर्चा संभाल लिया है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल समेत कैबिनेट मंत्री और विधायक ग्राउंड जीरो पर डटे हुए हैं। केजरीवाल सरकार ने बाढ़ प्रभावित इलाकों में हर संभव मदद का ऐलान किया है।

दिल्ली सरकार ने दिल्लीवासियों के लिए एडवाइजरी भी जारी की है। आपको बता दें कि सभी स्कूलों, कॉलेजों और तमाम शैक्षणिक संस्थानों को बंद किया गया है। बाढ़ जैसे हालात के बाद दिल्ली में डीयू और आईपीयू की परीक्षाएं स्थगित कर दी गई हैं। अत्यावश्यक कामों को करने की अनुमति दी गई है। बाकी दफ्तरों के लिए वर्क फ्रॉम होम करने के लिए कहा गया है।

ये भी पढ़ें: MP में आ गया ‘का बा’, पेशाबकांड पर विवादित ट्वीट के चलते नेहा पर FIR

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *