Advertisement

अनिल विज ने पूर्व CM मनोहर लाल खट्टर को बताया शेर, कांग्रेस पर जमकर कसा तंज

Anil Vij

Anil Vij

Share
Advertisement

Haryana Politics: हरियाणा के पूर्व गृह मंत्री अनिल विज ने करनाल लोकसभा सीट से उम्मीदवार व पूर्व सीएम मनोहर लाल को शेर बताया है। मनोहर लाल के सामने कांग्रेस के युवा उम्मीदवार दिव्यांशु बुद्धिराजा को उतारे जाने पर उन्होंने तंज कसते हुए कहा- तो कांग्रेस ने शेर के आगे कमजोर प्रत्याशी उतार दिया। बेचारा कमजोर आदमी है, पहले ही दिन उसका पता चला है कि वो भगोड़ा हो रखा है।

Advertisement

हरियाणा में भाजपा दसों सीट पर मजबूत है

Haryana Politics: अनिल विज ने कहा चुनाव प्रचार के दौरान मनोहर लाल के पास अपने पक्ष में कहने के लिए बहुत कुछ है। पूरा विश्वास है कि जनता मनोहर लाल को ही विजयी बनाएगी। विज शनिवार को दिल्ली के हरियाणा निवास पहुंचे थे। इस दौरान पत्रकारों की ओर से कांग्रेस के उम्मीदवारों की ओर से पूछे गए सवाल पर कहा-हरियाणा में भाजपा दसों सीट पर मजबूत है। कांग्रेस ने तो हरियाणा में लोकसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों के नाम/टिकटों का फैसला करने में लगभग पूरा एक महीना लगा दिया है। इनके बीच खूब लड़ाइयां होती रही हैं। अब इनकी लड़ाइयां कमरें से बाहर आ गई हैं।

पार्टी के कर्ता-धर्ता ही बता पाएंगे कि बीरेंद्र ने पार्टी क्यों छोड़ी

Haryana Politics: चौधरी बीरेंद्र सिंह के भाजपा छोड़े जाने के सवाल के जवाब पर उन्होंने कहा- मैं तो इस स्थिति में नहीं हूं, मगर पार्टी के जो कर्ता-धर्ता हैं, वहीं जानते हैं कि बीरेंद्र सिंह छोड़कर क्यों गए थे और उनको आना चाहिए या नहीं आना चाहिए। श्रुति चौधरी व बृजेंद्र सिंह की टिकट कटने पर कांग्रेस अध्यक्ष उदयभान के दिए बयान-आगामी विधानसभा चुनाव में उन्हें एडजस्ट किया जाए के सवाल के जवाब पर उन्होंने कहा- कांग्रेस वाल ऐसा ही टुकड़ा डालकर रखते हैं। क्या करेंगे, क्या नहीं करेंगे- आज क्या कर दिया और कल क्या करेंगे। कोई न कोई लालच देकर ही रखेंगें और ऐसे ही पार्टियां चलाते हैं।

ये भी पढ़ें: Breaking News: कांग्रेस को बड़ा झटका, दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष अरविंदर सिंह लवली ने दिया इस्तीफा

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *