Advertisement

Breaking News: कांग्रेस को बड़ा झटका, दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष अरविंदर सिंह लवली ने दिया इस्तीफा

Arvinder Singh Lovely Resigned from congress

Arvinder Singh Lovely Resigned from congress

Share
Advertisement

Arvinder Singh Lovely Resigned: कांग्रेस को आज बड़ा झटका लगा है। दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष अरविंदर सिंह लवली ने आज (28 अप्रैल) को अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। जानकारी के मुताबिक उन्हें कुछ महीने (Arvinder Singh Lovely Resigned) पहले ही पद सौंपा गया था। लेकिन आज अचनाक से उनका यूं इस्तीफा देना कांग्रेस के लिए बड़ा झटका साबित हो रहा है।

Advertisement

Arvinder Singh Lovely Resigned: AAP के साथ गठबंधन से थे नाराज

अरविंदर सिंह ने इस्तीफे के पीछे कारण भी बताया है। उन्होंने कहा कि, “दिल्ली कांग्रेस इकाई उस पार्टी के साथ गठबंधन के खिलाफ थी, जो कांग्रेस पार्टी के खिलाफ झूठे, मनगढ़ंत और दुर्भावनापूर्ण भ्रष्टाचार के आरोप लगाने के एकमात्र आधार पर बनी थी। इसके बावजूद, पार्टी ने दिल्ली में AAP के साथ गठबंधन करने का फैसला किया।” इस कारण के साथ उन्होंने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। अब इसपर कांग्रेस हाईकमान क्या फैसला लेता है ये वक्त ही बताएगा।

ये भी पढ़ें- Uttarakhand: पहाड़ में बेकाबू हो रही आग, CM धामी ने की वन विभाग के कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरो को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *