Advertisement

MP में आ गया ‘का बा’, पेशाबकांड पर विवादित ट्वीट के चलते नेहा पर FIR

Share
Advertisement

मध्यप्रदेश में सीधी की घटना को लेकर लोक गायिका नेहा सिंह राठौर ने एक कार्टून शेयर कीया था। गायिका ने कार्टून में RSS का गणावेश था। इसके बाद मध्यप्रदेश के कई जिलों में सिंगर नेहा सिंह राठौर के खिलाफ केस दर्ज हो गया। जिसके बाद ही नेहा सिंह राठौर ने लिखा था कि एमपी में का बा… जल्द आ रहा है। बता दें कि गुरुवार को एमपी में का बा गीत आ गया है। गुरुवार को गीत लॉन्च होते ही कमलनाथ ने गीत को अपने ट्वीटर हैंडल पर शेयर करते हुए शिवराज सरकार पर निशाना साधा है। कमलनाथ के ट्वीटर हैंडल से इस वीडियो को करीब चार हजार लोगों ने रिट्वीट किया है।

Advertisement

इस गीत के जरिए नेहा सिंह राठौर ने आदिवासियों पर हुए अत्याचार, नौकरी और घोटालों की बात उठाई है। सीधी की घटना से लेकर नेहा सिंह राठौर ने शिवराज सरकार पर निशाना साधा है। यहां तक कि नेहा सिंह राठौर को कांग्रेस का साथ मिल गया है। नेहा सिंह राठौर का गाना सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। कांग्रेस खेमे से जुड़े लोग इसे जमकर शेयर कर रहे हैं। बता दें कि  केस के मामले में नेहा सिंह राठौर को मध्यप्रदेश की पुलिस नोटिस भी जारी कर सकती है।

पेशाबकांड पर विवादित ट्वीट के चलते नेहा पर FIR

आपको बता दें की सीधी पेशाब कांड पर विवादित ट्वीट करने के बाद नेहा सिंह राठौर के खिलाफ भोपाल समेत एमपी के कई शहरों में एफआईआर दर्ज की जा चुकी है.सीधी पेशाबकांड को लेकर नेहा सिंह ने एक ट्वीट किया था, जिसमें पेशाब करता हुआ व्यक्ति RSS जैसी ड्रेस पहने नजर आ रहा है.

दरअसल, लोक गायिका नेहा सिंह राठौर को बिहार चुनाव के दौरान का बा से काफी लोकप्रिय हुई थी। जिसके बाद से वह कई मुद्दों पर गाती रही हैं। यूपी चुनाव के दौरान भी नेहा सिंह राठौर ने गाया था कि यूपी में का बा। उस समय बीजेपी की तरफ से कई काउंटर गीत लॉन्च किए गए थे। बता दें कि मध्यप्रदेश में चार महीने बाद चुनाव हैं, ऐसे में यहां भी बीजेपी काउंटर कर सकती है।

ये भी पढ़ें:भोपाल में बीजेपी विधायक दल की अंतिम बैठक, चुनाव को लेकर दिया मंत्र

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *