बड़ी ख़बर

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का 65वां जन्मदिन आज, पीएम मोदी और अमित शाह ने दी बधाई

आज राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का 65वां जन्मदिन है। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बधाई दी है। अमेरिका दौरे पर निकलने से पहले पीएम मोदी ने ट्वीट कर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को बधाई दी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट करते हुए लिखा कि राष्ट्रपति जी को जन्मदिन की बधाई। ज्ञान, गरिमा और हमारे लोगों के कल्याण के लिए प्रतिबद्धता की एक किरण, वह राष्ट्र की प्रगति को आगे बढ़ाने के उनके प्रयासों के लिए प्रशंसित हैं। उनका समर्पण हम सभी को प्रेरित करता है। नके अच्छे स्वास्थ्य और लंबी उम्र की कामना करता हूं।

अमित शाह ने दी राष्ट्रपति मुर्मू को जन्मदिन की शुभकामनाएं

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। अमित शाह ने लिखा कि राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी को जन्मदिन की शुभकामनाएं। राष्ट्र सेवा व समाज के हर वर्ग के कल्याण के प्रति आपका समर्पण प्रेरणीय है। प्रशासनिक व जनसेवा के क्षेत्र में आपके अनुभव का लाभ देश को मिल रहा है। आपके स्वास्थ्यपूर्ण सुदीर्घ जीवन की कामना करता हूं।

ये भी पढ़ें: Anand Mohan के सेल से मिला था फोन, सुबहानी बोले मुझे जानकारी नहीं

Related Articles

Back to top button