Uttarakhand

Uttarakhand: भागीरथी-2 चोटी का पर्वतारोहण कर लौटा है दल, सीएम धामी से की मुलाकात

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने भागीरथी-2 चोटी का पर्वतारोहण कर लौटे एन.डी.आर.एफ के जवानों का स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने पर्वतारोही दल का ध्वज ग्रहण कर इस अभियान का विधिवत समापन किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने एनडीआरएफ के सभी जवानों को इस कठिन अभियान को सफलतापूर्वक पूरा करने पर बधाई दी।

भागीरथी-2 चोटी का पर्वतारोहण कर लौटे NDRF जवानों के दल ने सीएम कैंप कार्यालय में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात की। इस मौके पर बीजेपी विधायक मुन्ना सिंह चौहान, पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार और आईजी SDRF रिद्धिम अग्रवाल भी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ने भागीरथी-2 चोटी का पर्वतारोहण कर लौटे एन.डी.आर.एफ जवानों का स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने पर्वतारोही दल का ध्वज ग्रहण कर इस अभियान का विधिवत समापन किया। महानिदेशक NDRF अतुल करवल ने बताया कि एनडीआरएफ के पहले पर्वतारोहण अभियान में अभियान दल ने भागीरथी-2 का 30 मई 2023 को सफल आरोहण किया।

मुख्यमंत्री ने NDRF के सभी जवानों को इस कठिन अभियान को सफलतापूर्वक पूरा करने पर बधाई दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस तरह के अभियानों से आने वाली चुनौतियों का सामना करने में मदद मिलती है। मुख्यमंत्री ने चारधाम यात्रा में एनडीआरएफ जवानों की भूमिका की सराहना की। सीएम धामी ने उत्तराखंड आने वाले यात्रियों की बढ़ती संख्या के कारण जगह जगह लगने वाले जाम को भविष्य के लिए बड़ी चुनौती बताते हुए पुलिस और एनडीआरएफ को साथ मिलकर योजना बनाने की बात कही।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड प्राकृतिक आपदाओं के लिहाज से संवेदनशील राज्य है। राज्य में एन.डी.आर.एफ ने समय-समय पर आई प्राकृतिक आपदाओं के दौरान सराहनीय काम किया है। देश के अलावा अन्तरराष्ट्रीय स्तर पर भी विभिन्न प्राकृतिक आपदाओं में एन.डी.आर.एफ ने राहत और बचाव अभियान चलाए हैं। हाल ही में तुर्की में आए भूकंप के दौरान NDRF जवानों ने राहत और बचाव के लिए जिस तत्परता के साथ अभियान चलाया उसकी पूरी दुनिया में सराहना हुई और जिससे देश का भी गौरव बढ़ा।

ये भी पढ़ें:UP: राह चलते महिलाओं को बहला-फुसलाकर जेवर लूटा, 2 गिरफ्तार

Related Articles

Back to top button