Uttarakhand: चारधाम यात्रा के दौरान खराब मौसम की चुनौती

Share

राज्य में चल रही चारधाम यात्रा में मौसम की चुनौती बनी हुई है। ऐसे में पर्यटन मंत्री और स्वास्थ्य मंत्री की भूमिका को लेकर विपक्षी कांग्रेस ने सवाल उठाए हैं। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कहा है कि यात्रा में तमाम मुश्किलें आने के बावजूद पर्यटन और स्वास्थ्य मंत्री कहीं नजर नहीं आ रहे।

राज्य में चल रही चारधाम यात्रा में मौसम की चुनौती लगातार बनी हुई है। श्र्द्धालुओं की सुरक्षित यात्रा के लिए पुलिस प्रशासन एहतियाती कदम उठा रही है। श्रद्धालुओं के लिए लगातार एडवाइजरी जारी की जा रही है। सीएम पुष्कर सिंह धामी सुरक्षित सुगम यात्रा के लिए जरूरी व्यवस्थाओं पर नजर बनाए हुए हैं।  पुलिस और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी धामों में जाकर सीएम के निर्देशों का पालन सुनिश्चित कर रहे हैं।

यात्रा की चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों के बीच विपक्षी कांग्रेस ने पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज और स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत की भूमिका पर सवाल उठाए हैं। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने कहा है कि पिछले साल भी यात्रा के दौरान पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज नदारद रहे। और इस बार भी यात्रा में तमाम चुनौतियों के बावजूद पर्यटन मंत्री का कहीं पता नहीं है। यही हाल स्वास्थ्य मंत्री का है जो कठिन समय में कहीं और व्यस्त हैं।

चारधाम यात्रा सुचारू ढंग से चले इसके लिए सीएम धामी ने कमान संभाल रखी है। शासन, प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी भी सुरक्षित यात्रा के इंतजामों में लगे हैं। लेकिन विपक्ष इससे संतुष्ट नहीं और यात्रा की व्यवस्थाओं के साथ ही मंत्रियों की भूमिका पर सवाल खड़े कर रहा है।

ये भी पढ़ें:Uttarakhand: ईको टास्क फोर्स को उपलब्ध कराए गए वाहन, सीएम धामी ने किया फ्लैग ऑफ

अन्य खबरें