Delhi NCR

पहलवानों को मिला सिद्धू का साथ, बोले – ये भारतीय इतिहास में समय के गाल पर..

देश के कुश्ती खिलाड़ियों का जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन चल रहा है। बता दें कि कुश्ती प्रतिस्पर्धा के खिलाड़ियों ने WFI यानी भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष बृजभूषण सिंह के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। कुश्ती खिलाड़ियों की मांग है कि बृजभूषण सिंह को अध्यक्ष के पद से हटाया जाए। कुश्ती खिलाड़ियों के विरोध प्रदर्शन को कई बड़ी हस्तियों का साथ मिल रहा है। पहलवानों को बॉलीवुड अभिनेता सोनू निगम, टोक्यो ओलम्पिक में स्वर्ण पदक जीतने वाले नीरज चौपड़ा और कई अन्य लोगों का समर्थन मिला है। इसी कड़ी में कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू भी पहलवानों के समर्थन में उतर गए हैं। सिद्धू ने अपने ट्विटर हैंडल पर ट्विट करते हुए पहलवानों से मिलने की भी बात कही है।

नवजोत सिंह सिद्धू ने ट्विट कर लिखा है कि चौंकाने वाली बात यह है कि नामी 9 महिलाओं ने शिकायत की और कोई प्राथमिकी दर्ज नहीं हुई। यह भारतीय इतिहास में समय के गाल पर एक आंसू होगा। कोई भी देश जो अपनी महिला आइकन का अपमान करता है, वह अपने ही गौरव को ठेस पहुँचाता है। इन महिलाओं ने देश का नाम रोशन किया है। उन्होंने लाखों लोगों की आकांक्षाओं को पंख दिए हैं।

उनके स्वाभिमान को चोट पहुँचाना भारत के गौरव को चोट पहुँचा रहा है। क्या हमारे देश के बड़े-बड़े लोग कानून से ऊपर हैं? कानून को एक निवारक स्थापित करना चाहिए कि पीढ़ियों को महिलाओं का अपमान करने से पहले कांपना चाहिए, एक अच्छा उदाहरण सबसे अच्छा उपदेश है जो आप दे सकते हैं।

पहलवानों से मिलेंगे सिद्धू

नवजोत सिंह सिद्धू ने अपने ट्विट में आगे में पहलवानों से मिलने की भी बात कही है। उन्होंने लिखा है कि सोमवार को उनसे मिलने जाऊंगा और उनके सत्याग्रह में शामिल होऊंगा।

ये भी पढ़ें: बृजभूषण सिंह की बढ़ेंगी मुश्किलें, दिल्ली पुलिस आज दर्ज करेगी FIR

Related Articles

Back to top button