मनोरंजन

Yash Chopra की पत्नी पामेला चोपड़ा का मुंबई में निधन, आज होगा अंतिम संस्कार

यश चोपड़ा(Yash Chopra) की पत्नी पामेला चोपड़ा का गुरुवार सुबह, 20 अप्रैल को निधन हो गया, वह 74 साल की थीं। पामेला चोपड़ा एक प्रसिद्ध भारतीय प्लेबैक सिंगर थीं। इसके साथ ही वो फिल्म लेखक और निर्माता भी थीं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, वह पिछले 15 दिनों से मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती थीं।

पामेला चोपड़ा का निधन

पामेला चोपड़ा को आखिरी बार यश राज की डॉक्यूमेंट्री ‘द रोमांटिक्स’ में देखा गया था। जहां उन्होंने अपने पति यश चोपड़ा और उनकी जर्नी के बारे में बात की थी। ‘द रोमांटिक्स’ में सिर्फ यश चोपड़ा ही नहीं, बल्कि पामेला के बारे में भी वो बातें दिखाई दी, जिन्हें आम लोग अनजान थे।

यश चोपड़ा की थीं प्रेरणा

शो में, पामेला ने उन दिनों को याद किया जब निर्देशक ने एक निर्माता के रूप में अपनी पहली फिल्म (दाग, 1973) की रिलीज से पहले कई रातों की नींद हराम की थी। फीमेल पर्सपेक्टिव कैसे काम करता है, यह समझने के लिए यश भी अक्सर अपनी पत्नी के पास पहुंचते थे और उनसे मदद लेते थे।

ये भी पढ़ें: राम भगवान का मजाक उड़ाने को लेकर कॉमेडियन Yash Rathi के खिलाफ पर रिपोर्ट दर्ज 

Related Articles

Back to top button