मनोरंजन

Malaika Arora और Arjun Kapoor की बर्लिन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल

मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर को बुधवार शाम को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया, जहां कपल एक साथ वेकेशन पर रवाना हुए। अब, शुक्रवार को, अर्जुन ने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें शेयर की जिसें पता चला की कपल जर्मनी की राजधानी बर्लिन में विकेशन मना रहे है।
छैंया छैया गर्ल टर्टल-नेक टॉप, पैंट और एक लंबे ब्लेज़र पहने बहुत खूबसूरत लग रही थी। जबकि एक विलेन रिटर्न्स स्टार ने एक काली जैकेट, काली पैंट, एक काली टोपी और एक गहरे रंग की शर्ट पहन रखी थी। फोटो लिफ्ट के अंदर क्लिक की गईं, अर्जुन ने इस पर एक क्यूट कैप्शन भी दिया।
अभिनेत्री सोनम कपूर ने इस पर कमेंट में इमोजी के साथ लिखा, “आपको बहुत जल्द देखने का इंतजार रहेगा”। मलाइका की बहुत अच्छी दोस्त और बॉलीवुड की बेबो करीना ने भी इमोजी के साथ क्यूज कैप्शन लिखा। फैंस ने भी खूब प्यार बरसाया। ऐसी अफवाह आई थी कपल शादी के बंधन में बधने वाला है। लेकिन अभी ऐसी कोई ख़बर सामने नही आई है।

मलाइका और अर्जुन ने 2019 में अपने रिश्ते को इंस्टाग्राम पर ऑफिशियल किया था और तब से वे कभी भी इंटरव्यू में अपने रिश्ते के बारे में बात करने से पीछे नहीं हटे। हालांकि, दोनों सितारों को अक्सर उनके बीच उम्र के फासले के लिए ट्रोल किया जाता है क्योंकि मलाइका पिछले साल अक्टूबर में 49 साल की हो गईं, जबकि अर्जुन ने जून 2022 में अपना 37वां जन्मदिन मनाया।

ये भी पढ़े:Ramadan 2023: दिल्ली, मुंबई, अन्य शहरों में 15 अप्रैल को सहरी, इफ्तार का समय

Related Articles

Back to top button